
3 दोस्तों की लाश के साथ 2 दिन रही लड़की, सुनाई दर्दनाक आपबीती
AajTak
एक लड़की को 46 घंटों तक काफी खौफनाक मंजर देखना पड़ा. यह अपने तीन दोस्तों की लाश से साथ जमीन पर पड़ी रही. जब चिल्लाई तो कोई उसकी आवाज नहीं सुन पाया. वहीं थोड़ी दूरी से उसकी मां तीन बार गुजरी, लेकिन उसे नहीं ढूंढ सकी. साथ ही पुलिस ने भी वक्त पर उसकी मदद नहीं की.
एक लड़की को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया. वह दो दिन तक अपने तीन दोस्तों की लाश के साथ रही. दरअसल लड़की कार दुर्घटना का शिकार हुई थी. वहीं पुलिस को गाड़ी का मलबा तक नहीं मिल रहा था. लड़की की मां दुर्घटनास्थल के पास से तीन बार गुजरी थीं, लेकिन अपनी बेटी का पता नहीं लगा पाईं. 20 साल की सोफी रसन 46 घंटे तक अपने दोस्तों के शवों के साथ रहीं. उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी और वह हल्की बेहोशी में भी थीं. इसके कारण वह अपना फोन तक इस्तेमाल नहीं कर पा रही थीं.
उनकी मां ऐना का कहना है कि शुक्रवार को जब ये सभी दोस्त वापस नहीं आए तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी. लेकिन पुलिस ने जवाब नहीं दिया. पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद सोफी और उनके दोस्तों के करीब 200 रिश्तेदारों और दोस्तों ने इन्हें ढूंढने की जिम्मेदारी ली. लेकिन इनकी गाड़ी दुर्घटना के बाद पेड़ों के पीछे चली गई थी. जिसके चलते वो किसी को दिखाई नहीं दी. सोफी और उनकी एक 32 साल की दोस्त शेन अस्पताल में मौत से लड़ रहे हैं. जबकि उनकी 21 साल की दोस्त डार्सी रोज और ईव स्मिथ, और 24 साल के दोस्त राफेल जियान की शनिवार सुबह हादसे में मौत हो गई.
पेड़ की वजह से नहीं दिखी सोफी
सोफी की मां ऐना का कहना है, 'मैं वहां से तीन बार ड्राइव करके निकली. सोफी वहां 20 यार्ड की दूरी पर पड़ी हुई थी, अपने मृत दोस्तों के पास. लेकिन मैं उसे पेड़ों की वजह से नहीं देख पाई. वो वहां पड़ी ये सोच रही होगी कि क्या कभी उसे मदद मिलेगी. वो ये पक्का सोच रही होगी कि वह मरने वाली है. वो चिल्ला रही थी लेकिन कोई उसकी आवाज नहीं सुन पाया. शनिवार की रात भी वो वहां पड़ी रही.' ऐना ने बताया कि उनकी बेटी सोफी को सिर पर चोट आई है.
नहीं पता कौन कर रहा था ड्राइव
तीन दोस्त स्पोर्ट्स और सोशल क्लब में रात 11 बजे गईं और वहां शेन और राफेल से मिलीं. सभी यहां से शेन के परिवार के पास जा रहे थे. उन्होंने रास्ते में किसी अज्ञात शख्स को गाड़ी से उतारा. फिर रात 2 बजे गाड़ी आखिरी बार सीसीटीवी में दिखी थी. इसके बाद यह हादसे का शिकार हो गई. ये साफ नहीं हो पाया है कि गाड़ी कौन चला रहा था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











