
29 किलो सोने की ईंटें और 2.90 करोड़ नोटों की गड्डियां... दुबई-बांग्लादेश से लेकर दिल्ली तक चल रहा था स्मगलिंग सिंडिकेट
AajTak
देश में सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दिल्ली और त्रिपुरा के अगरतला में छापेमारी कर दुबई और बांग्लादेश से संचालित एक संगठित गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट को बेनकाब कर दिया है. इस कार्रवाई में 29 किलो से ज्यादा विदेशी सोना और करीब 2.9 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं.
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सीमा पार सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. DRI ने दिल्ली और अगरतला में छापेमारी कर एक अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. यह सिंडिकेट दुबई और बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहा था और भारत में अवैध रूप से सोना पहुंचा रहा था.
DRI को मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर 6 जनवरी 2026 को सिंडिकेट के एक अहम सदस्य को घरेलू लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस से गिरफ्तार किया गया. आरोपी अगरतला, त्रिपुरा से भेजे गए दो कंसाइनमेंट की डिलीवरी लेने पहुंचा था. जांच के दौरान इन कंसाइनमेंट से 15 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ, जिस पर अंतरराष्ट्रीय रिफाइनरी के निशान थे. इस सोने की कीमत करीब 20.73 करोड़ रुपये आंकी गई है.
इसके साथ ही दिल्ली और अगरतला में कई ठिकानों पर एकसाथ तलाशी अभियान चलाया गया. इन छापों में अतिरिक्त 14.2 किलो विदेशी सोना और करीब 2.90 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. नकदी में भारतीय और बांग्लादेशी मुद्रा दोनों शामिल हैं.
इस तरह कुल मिलाकर 29.2 किलो सोना, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है, और 2.9 करोड़ रुपये नकद कस्टम्स एक्ट के तहत जब्त किए गए हैं. मामले में अब तक तस्करी सिंडिकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






