
'26/11 मुंबई हमले पर भारत ने नहीं दिया जवाब लेकिन अब नहीं करेंगे बर्दाश्त', बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुंबई में 26/11 के हमलों के बाद भारत की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी की और बताया कि तब भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा होता है तो उसका जवाब जरूर दिया जाएगा. भारत अब बर्दाश्त नहीं करेगा.
मुंबई आतंकी हमले को लेकर भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही है. विदेश मंत्री ने रविवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर भविष्य में ऐसा कोई हमला होता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी. जयशंकर ने कहा, "जब हम जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो इसका मतलब है कि जवाब जरूर दिया जाएगा."
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मुंबई काउंटर-टेररिज्म का एक अहम प्रतीक है, न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए." उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य रहते हुए काउंटर-टेररिज्म कमेटी की अध्यक्षता भी की थी. उन्होंने कहा कि कमेटी की बैठक उसी होटल में आयोजित की थी जिसे हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था.
यह भी पढ़ें: 'पहले भारत और PAK से एक जैसा व्यवहार करते थे अमेरिकी राष्ट्रपति, फिर...', US चुनाव के सवाल पर बोले जयशंकर
जीरो टॉलरेंस का क्या मतलब? विदेश मंत्री ने बताया
विदेश मंत्री ने कहा, "जब हम जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तो इसका मतलब साफ है कि अगर कोई कुछ करता है तो उसका जवाब जरूर दिया जाएगा." उन्होंने कहा, "ये भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. ये वो है जो कि बदला है."
आतंकवाद के खिलाफ भारत निभा रहा लीडरशिप!

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











