
26 साल से पड़ा हुआ था स्पर्म, उसी से हुआ बच्चे का जन्म!
AajTak
एक शख्स ने 26 साल पहले स्पर्म संरक्षित करवाया था. 26 साल तक उसका स्पर्म एक लैब में अच्छी स्थिति में पड़ा रहा. अब उसी स्पर्म से जरिए वह पिता बन गया है. उसकी पार्टनर ने IVF तकनीक के जरिए उस स्पर्म का इस्तेमाल किया और एक बच्चे की मां बनने में कामयाब हो गई.
26 साल पहले एक शख्स ने अपना स्पर्म एक लैब में जमा करवाया था. उस स्पर्म को अब तक स्टोर करके रखा गया था. अब उसी स्पर्म से बच्चे का जन्म हुआ है. स्पर्म डोनेट करने वाला शख्स, 47 साल की उम्र में उसी स्पर्म से पिता बना है. इस शख्स को कैंसर हो गया था. डॉक्टरों की सलाह पर उसने स्पर्म जमा करवाया था.
पीटर हिक्लस ने 5 जून 1996 को स्पर्म जमा करवाया था. पीटर कैंसर (Hodgkin’s lymphoma) से ग्रस्त हो गए थे. तब उनकी उम्र 21 साल थी.
20 अक्टूबर को पीटर हिक्लस 26 साल बाद अपने 'स्पर्म सैंपल' के कारण पिता बन सके. पीटर की मंगेतर औरेलिजा ने IVF तकनीक से बच्चे को जन्म दिया. पीटर फुटबॉल प्लेयर रह चुके हैं. 'द सन' से बातचीत में उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि वह बच्चे के पिता बन गए हैं.
पीटर ने कहा कि वह सालों पहले ऑस्ट्रेलिया छुट्टियां मनाने गए थे, तब उनके पिछले हिस्से में एक ट्यूमर निकला. यह ट्यूमर Hodgkin’s lymphoma की वजह से था जो एक कैंसर का प्रकार है.
इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी करवाने की सलाह दी. लेकिन कैंसर का इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टरों ने उनसे कहा कि वह स्पर्म सैंपल जमा करवा दें.
स्पर्म डोनेट करने के बाद पीटर का कैंसर का इलाज शुरू हुआ, नौ राउंड कीमोथेरेपी चली. पीटर ने बताया कि उन्हें लगता था कि स्पर्म की शेल्फ-लाइफ केवल 10 साल होती है. कीमोथेरेपी के बाद स्पर्म काउंट जीरो हो गया था, जो अक्सर कैंसर से ग्रस्त होने वाले पुरुषों के साथ होता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












