
24 घंटे में बदल गया सीन! विपक्षी पार्टियों ने खोज लिया महिला आरक्षण बिल के विरोध का रास्ता
AajTak
महिला आरक्षण बिल पेश होने तक कांग्रेस भी क्रेडिट वार में शामिल थी. विपक्षी पार्टियां भी विरोध नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब 24 घंटे से भी कम समय में सीन बदल गया है. विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल के विरोध का रास्ता खोज लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में नारी शक्ति वंदन नाम से महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया. 2024 चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माने जा रहे इस बिल ने तो एकबारगी विपक्षी पार्टियों को भी कंफ्यूज कर दिया. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने संसद भवन जाते हुए इसे चहकते हुए अपना बता दिया तो वहीं दूसरी पार्टियों के नेता भी विरोध नहीं कर पा रहे थे. ऐसा लगा भी कि मोदी सरकार ने मैदान मार लिया है, विपक्ष को महिला आरक्षण के ब्रह्मास्त्र से उलझा दिया है.
ये भी पढ़ें- स्पेशल सेशन, महिला आरक्षण बिल... मोदी सरकार ने एक दांव से कैसे निकाल दी विपक्षी रणनीति की हवा
ये बिल पेश हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि तस्वीर बदल गई है. अब विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल के विरोध का रास्ता खोज लिया है. 18 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के पहले दिन तक जो कांग्रेस सरकार से महिला आरक्षण बिल लाने की मांग कर रही थी, राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक जिस बिल के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे थे, लोकसभा में कांग्रेस के फ्लोर लीडर अधीर रंजन चौधरी जिस बिल की क्रेडिट ले रहे थे. उस कांग्रेस के सुर अब बदल गए हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ कांग्रेस भी अब इस बिल के विरोध में आ गई है.
कांग्रेस, सपा और आरजेडी महिला आरक्षण के विरोध में किस मुद्दे पर साथ आ गए हैं और क्यों? ये बताने के लिए राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन ही काफी है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में 2010 में उच्च सदन से पारित हुए बिल की याद दिलाई और कहा कि पीएम मोदी हमें क्रेडिट नहीं देते वो अलग बात है. कांग्रेस अध्यक्ष ने लगे हाथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग कर दी.
कांग्रेस खुद महिला आरक्षण बिल की मांग करती रही है. सरकार ने महिला आरक्षण बिल नए कलेवर में पेश कर दिया. बार-बार अपनी मांग और 2010 में राज्यसभा से पारित विधेयक की याद भी पार्टी को क्रेडिट वार में फ्रंट पर नहीं ला पा रही थी. ऐसे में धर्म संकट ये था कि विरोध करें तो करें कैसे? महिला आरक्षण का विरोध करें तो महिला विरोधी होने का ठप्पा और आधी आबादी के वोट खिसकने का डर, समर्थन करें तो सरकार क्रेडिट देने से रही. आगे कुआं, पीछे खाई वाली ऐसी ही स्थिति में इस आरक्षण का विरोध करती रही दूसरी पार्टियां भी फंसी थीं. कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था लेकिन अब सियासी सीन बदल गया है.
कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण की बात की तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि महिला आरक्षण लैंगिक न्याय और सामाजिक न्याय का संतुलन होना चाहिए. उन्होंने पीडीए फॉर्मूले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी (PDA) की महिलाओं के आरक्षण का निश्चित प्रतिशत भी स्पष्ट होना चाहिए. अखिलेश ने भी खुले विरोध की जगह बीच का रास्ता निकाला और पीडीए की बात की.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






