
23Km का माइलेज... हाइब्रिड इंजन... पैनोरमिक सनरूफ और बहुत कुछ! नई Innova Hycross के इंटीरियर की तस्वीरें आईं सामने
AajTak
नई Toyota Innova Hycross की आधिकारिक बुकिंग को जल्द ही शुरू किए जाने की उम्मीद है. इस कार को कंपनी 6, 7 और 8 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश कर सकती है. इसका इंटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले और भी ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स से लैस होगा.
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की लॉन्चिंग की चर्चा जोरों पर है, कंपनी भी तकरीबन हर रोज इस एमपीवी के नए टीजर जारी कर रही है. हाल ही में टोयोटा ने इसका एक और छोटा सा टीज़र वीडियो जारी किया है, जिसमें इसके इंटीरियर की छोटी सी झलक देखने को मिली है. टोयोटा ने इस बात की पुष्टी पहले ही कर दी है कि, नई Innova Hycross को हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया जाएगा. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि, संभवत: ये सेग्मेंट की बेस्ट माइलेज देने वाली कार होगी और एक लीटर फ्यूल में 20 से 23 किलोमीटर तक का सफर करेगी.
Toyota आज दोपहर, यानी 21 नवंबर को अपनी इस कार को Innova Zenix के नाम से इंडोनेशियाई बाजार में पेश करेगी, वहीं भारतीय बाजार में इसे आगामी 25 नवंबर को उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, नई इनोवा हाईक्रॉस में कंपनी अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स के साथ ही स्ट्राँग हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जो कि इसके माइलेज को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा.
Innova Hycross कंपनी के नए TNGA-C प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर कोरोला सेडान और कोरोला क्रॉस एसयूवी को तैयार किया गया था. इसके अलावा ये मौजूदा मॉडल से लंबी हो सकती है. दावा किया जा रहा है कि, इसकी लंबाई तकरीबन 4.75 मीटर होगी और इसमें 2.85 मीटर का लंबा व्हीलबेस मिलेगा. जाहिर है कि, ये कार के भीतर केबिन स्पेस को बेहतर बनाने में पूरी मदद करेगा.
नई इनोवा हाईक्रॉस में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो कि इसे मौजूदा इनोवा क्रिस्टा से बिल्कुल अलग बनाते हैं. इसमें वी-शेप में चौड़ा बोनट दिया गया है, और निचले हिस्से में क्रोम एक्सेंट, हाई माउंटेड हेडलैंप जैसे फीचर्स इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं. फ्रंट में फॉगलैंप और सिंगल यूनिट एयरडैम दिया गया है.
कैसा होगा इंटीरियर और इंजन:
टोयोटा इंडिया ने अपने आधिकारिक टीजर में इस कार के इंटीरियर की हल्की सी झलक दिखाई है. इसमें कार के स्पीडोमीटर को दिखाया गया है, जिसमें चार्ज, इको और पावर के नाम से तीन अलग-अलग मोड्स दिख रहे हैं. इसके अलावा कार के सेकेंड रो यानी कि दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट दिखाए गए हैं, जो कि काफी स्पेसिएश लग रहे हैं. कंपनी इससे पहले के टीजर में पैनोरमिक सनरूफ और हाइब्रिड इंजन सहित आधुनिक तकनीक की पुष्टी पहले ही कर चुकी है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









