
227 दिन बाद देश में सामने आए कोविड के सबसे अधिक मामले, तीन लोगों की मौत भी हुई
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में बीते चौबीस घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 841 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो सात महीनों में सबसे अधिक है. अब सक्रिय मामले पिछले दिन के 3,997 से बढ़कर 4,309 हो गए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में रविवार को 841 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 227 दिनों या सात महीनों में सबसे अधिक दैनिक बढ़ोतरी है. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामले पिछले दिन के 3,997 से बढ़कर 4,309 हो गए हैं. देश में वायरस के कारण तीन नई मौतें भी हुईं, जिनमें केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भारत में कोविड के 743 नए मामले आए थे.
सर्दी और जेएन.1 वैरिएंट बने बढ़ोतरी की वजह!
अपेक्षाकृत कम संक्रमण दर के बाद मामलों में वृद्धि हुई हैं. 5 दिसंबर तक दैनिक मामले दोहरे अंकों तक ही आ रहे थे. कोरोनोवायरस जेएन.1 सब-वेरिएंट के आने और सर्द मौसम की वजह से मामलों में तेजी आई है. जनवरी 2020 में कोविड के प्रकोप के बाद से, भारत में 4.50 करोड़ (4,50,13,272) मामले और 5,33,361 मौतें हुई हैं. मामलों में हालिया वृद्धि के बावजूद, भारत की रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है, जिसमें 4.44 करोड़ (4,44,75,602) लोग बीमारी से उबर चुके हैं.
लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने अपने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं. ऐसे समय में जब देश नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हैं और हालात पर बारीकी से निगरानी बनाए हुए हैं. सरकार और प्रशासन ने लोगों से वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है.
विशेषज्ञों ने बीमारियों से ग्रसित लोगों और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और फेस मास्क पहनने की सलाह दी है. अब तक, शुक्रवार तक नौ राज्यों से JN.1 सब-वेरिएंट के 178 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या गोवा में 47 और उसके बाद केरल में 41 दर्ज की गई है.अन्य राज्य जहां जेएन.1 मामले पाए गए हैं वे हैं - गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, महाराष्ट्र में नौ, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार, तेलंगाना से दो और दिल्ली से एक शामिल हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




