
22 साल बाद बनने जा रहा शाहरुख खान की 'मैं हूं ना' का सीक्वल? फराह खान ने बताई सच्चाई
AajTak
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसके लिए फराह खान ने स्टोरी आइडिया क्रैक कर लिया है. अब इस न्यूज पर फराह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
शाहरुख खान के फैन्स उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सुपरस्टार की फिल्म का थिएटर्स में आना मतलब बॉक्स ऑफिस पर मनी फेस्ट माना जाता है. शाहरुख इस साल का अंत अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' से करने वाले हैं, जो एक एक्शन-थ्रिलर है जिसे सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. इस फिल्म के बाद एक्टर कौनसी नई फिल्म पर काम करेंगे, इसपर सस्पेंस बना हुआ था.
शाहरुख की 'मैं हूं ना' का आएगा सीक्वल?
शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ दिन पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई थी. रिपोर्ट्स थीं कि फराह खान अपनी हिट फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल बना रही हैं. उन्होंने 'मैं हूं ना 2' की स्टोरी खोज ली है. बताया गया कि फिल्म में शाहरुख का डबल रोल होगा, जिसके लिए एक्टर भी बेहद एक्साइटेड हैं. डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं. 'मैं हूं ना 2' में पुरानी कास्ट को भी लाने की बात हुई थी.
इस खबर ने शाहरुख के फैंस के बीच काफी ज्यादा हाईप बढ़ा दी. जाहिर है 'मैं हूं ना' उनकी फिल्मोग्राफी में वो फिल्म है, जिसके गाने और कहानी आज भी याद रखी जाती है. मीम कल्चर में 'सबकी नहीं होती' वाला शाहरुख का डायलॉग सबसे फेमस है. मगर अब फराह खान ने खुद अपनी फिल्म के सीक्वल की खबरों पर सफाई दे दी है, जिससे शाहरुख के फैंस का दिल टूट सकता है.
फराह खान ने दी सफाई
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान फराह ने कंफर्म किया है कि 'मैं हूं ना 2' से जुड़ी सभी खबरें झूठी हैं और सभी के अपील की है कि कोई भी इन अफवाहों पर भरोसा ना करे. यानी 'मैं हूं ना 2' को लेकर डायरेक्टर के मन में कोई जल्दी नहीं है. वो अभी कोई नई फिल्म डायरेक्ट करने के मूड में नहीं हैं.

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












