
216 गाड़ियां, 5 किमी लंबा काफिला... राम मंदिर के उद्घाटन से गदगद अमेरिकी हिंदुओं ने निकाली रैली
AajTak
ये रैली श्री मीनाक्षी मंदिर से शुरू हुई थी. और श्री शरद अंबा मंदिर पर खत्म हुई. रैली के दौरान सभी गाड़ियां रास्ते में आने वाले 11 मंदिरों पर रुकी और जय श्रीराम के नारे लगाने के साथ-साथ राम के भजन भी गाए.
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इसे लेकर देशभर में उत्साह तो है ही, लेकिन अमेरिका में बसे हिंदुओं में भी इसे लेकर खासा उत्साह है. राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिकी हिंदुओं ने ह्यूस्टन में एक बड़ी कार रैली निकाली.
कार रैली के दौरान अमेरिकी हिंदुओं ने ह्यूस्टन के 11 मंदिरों में भी दर्शन किए और जय श्रीराम और राम भजन गाए. 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) को भी आमंत्रित किया गया है.
रैली के दौरान हिंदुओं में राम मंदिर की तस्वीर वाले भगवा ध्वज, भारतीय और अमेरिकी झंडा भी कार पर लगाया था. रैली के दौरान 216 गाड़ियों का पांच किलोमीटर लंबा काफिला निकला था. इस रैली को आठ बाइक पर पुलिसकर्मी स्क्वॉड कर रही थी.
ये रैली श्री मीनाक्षी मंदिर से शुरू हुई थी. और श्री शरद अंबा मंदिर पर खत्म हुई. रैली के दौरान सभी गाड़ियां रास्ते में आने वाले 11 मंदिरों पर रुकी और जय श्रीराम के नारे लगाने के साथ-साथ राम के भजन भी गाए. मंदिरों में हिंदू समुदाय के लोगों ने रैली का स्वागत किया. छह घंटे की इस रैली के दौरान 160 किलोमीटर का सफर तय किया गया.
लिविंग प्लानेट फाउंडेशन के फाउंडर कुसुम व्यास ने बताया कि जय श्रीराम के नारे और शंखों की आवाज ने मंदिर में मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया था.
ह्यूस्टन में इस तरह की पहली कार रैली अंचलेश अमर, उमंग मेहता और अरुण मुंद्रा की ओर से आयोजित की गई थी. अंचलेश अमर VHPA के सदस्य भी हैं. उन्होंने कहा, कार रैली के लिए अलग-अलग मंदिरों में ढाई हजार से ज्यादा श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ह्यूस्टन के लोगों के दिल में बसे हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










