
21 अप्रैल को भी बैसरन घाटी में थे आतंकी? महाराष्ट्र के परिवार का नया दावा, बोले- धर्म भी पूछा था
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से एक दिन पहले जालना के आदर्श राउत से एक संदिग्ध ने बातचीत की थी. आदर्श को उस व्यक्ति की बातों पर शक हुआ. हमले के बाद तस्वीरें देखकर आदर्श ने उस संदिग्ध की पहचान की और एनआईए को जानकारी दी. राउत परिवार इस हमले में बाल-बाल बचा.
महाराष्ट्र के जालना का राउत परिवार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में बाल-बाल बचा है. राउतनगर इलाके के निवासी संजय राउत अपने बेटे आदर्श और पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे. 21 अप्रैल को यह परिवार पहलगाम में था.
इस दौरान आदर्श राउत अकेले घोड़े की सवारी करने और घाटियों में घूमने गया. बैसरन घाटी में एक मैगी स्टॉल पर रुकने के दौरान एक अजनबी व्यक्ति ने आदर्श से बातचीत की. उस व्यक्ति ने आदर्श से पूछा कि आप कश्मीरी नहीं दिखते, क्या आप हिंदू हैं. इस सवाल पर आदर्श को थोड़ा संदेह हुआ और उसने जवाब दिया कि मैं यहीं का रहने वाला हूं.
भीड़ कम होने के कारण 21 अप्रैल को नहीं किया था हमला
आदर्श ने बातचीत के बाद उस शख्स को ज्यादा महत्व नहीं दिया और वहां से चला गया. अगले दिन 22 अप्रैल को राउत परिवार श्रीनगर पहुंच गया. उसी दिन पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ.
जब हमले के बाद आतंकवादियों की तस्वीरें सामने आईं, तो आदर्श ने उनमें से एक को पहचान लिया. यह वही व्यक्ति था जिसने उससे बातचीत की थी. जालना लौटने के बाद आदर्श ने एनआईए को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी और संदिग्ध के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया.
आदर्श ने एनआईए को ईमेल के जरिए जानकारी दी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






