
2028 में यमुना में डुबकी, पंजाब के CM नहीं बनेंगे... दिल्ली के BJP सांसदों ने केजरीवाल को दिए ये 7 चैलेंज
AajTak
आजतक ने यमुना किनारे 'सत्ते पे सत्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के सातों सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से कई मुद्दों पर चर्चा की. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सहरावत, हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदोलिया इस कार्यक्रम में जुड़े, जिन्होंने फ्री की रेवड़ी, यमुना में गंदगी समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी.
अगर धर्म का सबसे बड़ा समागम कुंभ प्रयागराज में हो रहा है तो दिल्ली की सियासत यमुना जी के किनारे धीरे धीरे-धीरे नहीं बल्कि बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. इस क्रम में आजतक ने यमुना किनारे 'सत्ते पे सत्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के सातों सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से कई मुद्दों पर चर्चा की. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सहरावत, हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदोलिया इस कार्यक्रम में जुड़े, जिन्होंने फ्री की रेवड़ी, यमुना में गंदगी समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. साथ ही सातों सांसदों ने अरविंद केजरीवाल को अलग-अलग चैलेंज भी दिए.
बीजेपी के हर मुद्दों पर केजरीवाल पलटवार करते हैं और उसी से जुड़ा मुद्दा ले आते हैं, इस सवाल के जबाव में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, हम जो सवाल उठाते हैं, अरविंद केजरीवाल उस पर झूठ बोलने को मजबूर होते हैं और उस मु्द्दे से भागने के लिए गलतियां करते हैं. अगर हमने शीश महल का मुद्दा उठाया तो हमने बताया कि उसमें सरकारी पैसा एक नहीं लगा. तो 50-60 करोड़ का जो अय्याशी का सामान लगाया, वो किसने लगाया? उसका जवाब अरविंद केजरीवाल नहीं देते. जिस प्राइम मिनिस्टर हॉउस को वह राजमहल कहते हैं, जब हम बताते हैं कि वो राजीव गांधी के समय से प्रधानमंत्री के लिए नामित आवास है. वहां सभी प्रधानमंत्री रहे हैं. दिल्ली में नामित सीएम हाउस कौन-सा है? केजरीवाल नहीं बताते.
दिल्ली में बीजेपी-कांग्रेस के गठजोड़ के केजरीवाल के आरोपों पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे स्पष्ट दिख रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी इस चर्चा को रोकना चाहते हैं कि बीजेपी दिल्ली की महिला को 2500 रुपये महिला समृद्धि सम्मान देने जा रही है. उन्होंने जो 2100 रुपये देने के लिए फॉर्म भरवाया है, वो पहले भी भरवाया था लेकिन दिया नहीं. इस बार भी नहीं देंगे. केजरीवाल का चेहरा बता रहा है कि 5 फरवरी आएगी, आम आदमी पार्टी जाएगी.
सांसदों ने रेवड़ी वाले सवाल पर दिया ये जवाब
रेवड़ियां अच्छी बात नहीं, लेकिन बीजेपी भी वही कर रही है और AAP की तरह फ्री स्कीम योजनाओं की घोषणा कर रही है. इस पर सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ये चुनाव अरविंद केजरीवाल की एक दशक की निष्क्रियता और उनके फेल्ड रिपोर्ट कार्ड का चुनाव है. दिल्ली का मतदाता बहुत ज्यादा जागरूक है वो जानता है कि सड़क, पानी, बिजली, सीवेज ड्रेनेज और स्वास्थ्य, ये वो मूल सुविधाएं जो केवल और केवल अरविंद केजरीवाल जी की आम आदमी पार्टी की सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. पर दिल्ली में व्यवस्थाएं पूरी तरीके से चरमरा चुकी हैं. जो संकल्प बीजेपी लेती है उसे सिद्धी तक लेकर जाती है.
AAP की 2100 रेवड़ी और बीजेपी का 2500 रेवड़ी नहीं. इस सवाल के जवाब में सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हमारा विरोध इस बात का है कि वो जो कुछ भी कहते हैं, झूठ बोलते हैं और उसकी डेलिवरी नहीं है. अगर पानी की बात की है तो पानी गंदा मिल रहा है. ना नहाने के लिए पानी है, न पीने के लिए. पिछले दस सालों में दिल्ली में केजरीवाल की लूट की और झूठ की सरकार चली है. सीधा-सीधा झूठ बोला है और दिल्ली की जनता को लूटा है. खुद मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में कहा कि हम आयुष्मान भारत योजना लागू करेंगे, लेकिन साढ़े चार साल हो गए आज तक लागू नहीं हुई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












