
'2026 में सत्ता में आई BJP तो घुसपैठ पर लगाएंगे लगाम...', पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह
AajTak
अमित शाह पेट्रापोल भूमि बंदरगाह पर नए यात्री टर्मिनल भवन और कार्गो गेट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखे हमले किए और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आलोचना की. शाह ने राज्य के लोगों से 2026 में राजनीतिक बदलाव की मांग की, ताकि राज्य में स्थाई शांति स्थापित की जा सके.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति तभी संभव है जब इस घुसपैठ पर रोक लगेगी. उन्होंने दावा किया कि 2026 में अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण लगाया जाएगा.
अमित शाह पेट्रापोल भूमि बंदरगाह पर नए यात्री टर्मिनल भवन और कार्गो गेट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखे हमले किए और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आलोचना की. शाह ने राज्य के लोगों से 2026 में राजनीतिक बदलाव की मांग की, ताकि राज्य में स्थाई शांति स्थापित की जा सके.
उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में शांति तभी आ सकती है जब बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोका जाएगा. भूमि बंदरगाहों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और जब सीमाओं पर लोगों के वैध आवागमन की सुविधा नहीं होती, तब अवैध तरीके अपनाए जाते हैं, जिससे देश की शांति भंग होती है."
शाह ने इस मौके पर राज्य में टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति ने राज्य की शांति और विकास में रुकावट पैदा कर दी है. उन्होंने आगे कहा, "मैं बंगाल के लोगों से अनुरोध करता हूं कि 2026 में राजनीतिक परिवर्तन लाएं और भाजपा को सत्ता में लाकर राज्य में शांति और सुरक्षा की नींव रखे. भाजपा की सरकार बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ पर पूर्ण रोक लगाएगी."
गृह मंत्री ने भूमि बंदरगाहों के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये न केवल दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि कानूनी आवागमन का भी एक सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने कहा, "जब भूमि बंदरगाह सीमाओं पर वैध आवागमन को सुनिश्चित करते हैं, तो अवैध प्रवासन पर नियंत्रण पाना भी आसान हो जाता है." उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को और भी मजबूत करेगी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











