
2025 में भारत दौरा करेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी ने दिया निमंत्रण
AajTak
रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पुतिन और मोदी के बीच नियमित संवाद होता है. दोनों नेताओं के बीच हर कुछ महीनों में टेलीफोन पर बातचीत होती है, और वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी मिलते हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल भारत का दौरा करेंगे. क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण भेजा है. उशाकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच हर साल एक बैठक आयोजित होती है, और इस बार पुतिन का दौरा तय है. उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन के दौरे की तारीखें 2025 की शुरुआत में तय की जाएंगी.
"हमारे नेताओं के बीच एक समझौता है कि वे साल में एक बार मुलाकात करेंगे. इस बार यह हमारी बारी है," उशाकोव ने बताया. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण प्राप्त होने के बाद रूस इसे सकारात्मक रूप से देखेगा और आगामी वर्ष में दौरे की संभावित तारीखों का निर्धारण किया जाएगा.
रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पुतिन और मोदी के बीच नियमित संवाद होता है. दोनों नेताओं के बीच हर कुछ महीनों में टेलीफोन पर बातचीत होती है, और वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी मिलते हैं. जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी ने मास्को में 22वें रूस-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया था, जबकि अक्टूबर में कज़ान में BRICS देशों के शिखर सम्मेलन में भी उनका दौरा हुआ था.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने नवंबर में दिल्ली में भारतीय संपादकों से बातचीत में कहा था कि पुतिन का भारत दौरा तय है. हालांकि, उन्होंने दौरे की तारीखों का कोई जिक्र नहीं किया था. पेसकोव ने कहा, "हम पुतिन के भारत दौरे का इंतजार कर रहे हैं, और तारीखें जल्द तय की जाएंगी." भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक और मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं, और इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के तौर पर देखा जा रहा है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








