
2025 तक 5 ट्रिलियन इकोनॉमी, अब लक्ष्य मुश्किल, जानें- कब पूरा होगा सपना!
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त-वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर (5 ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की राह में कोरोना महामारी ने रोड़ा अटका दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त-वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर (5 ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की राह में कोरोना महामारी ने रोड़ा अटका दिया है. अब 2025 तक 5 ट्रिलियन का टारगेट बिल्कुल मुश्किल लग रहा है. लक्ष्य 2025 से क्यों दूर होता जा रहा है? मौजूदा समय में इसके कई कारण दिख रहे हैं. दरअसल, वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था को करीब 83 अरब डॉलर (6 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. वहीं FY21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर -7.3 फीसदी पर पहुंच गई है. इस हिसाब से फिलहाल इंडियन इकोनॉमी की जीडीपी का आकार 2.7 लाख करोड़ डॉलर का है. मौजूदा समय और मौजूदा हालात के हिसाब से 2025 तक 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए अगले 3 सालों में सालाना 22-25 फीसदी की GDP ग्रोथ लानी होगी, जो बेहद मुश्किल आंकड़ा लग रहा है. क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है, और फिलहाल कोरोना संकट पूरी तरह से टला नहीं है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











