
'2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान से 9 गुना ज्यादा', स्वीडिश थिंक टैंक का दावा, देखें
AajTak
एक प्रमुख स्वीडिश थिंक टैंक की ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2024 में भारत ने अपनी सैन्य तैयारियों पर पाकिस्तान के मुकाबले 9 गुना ज़्यादा खर्च किया है. यह रिपोर्ट भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, विशेषकर पहलगाम हमले के संदर्भ में, सामने आई है. इस रिपोर्ट में भारत की रक्षा तैयारियों को लेकर यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जो क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर प्रकाश डालती है. देखें...

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










