
2019 में शादी, बीएड की डिग्री और खूबसूरती से जलन… कौन है 'साइको किलर' पूनम? चार बच्चों के कत्ल के बाद सामने आया सच
AajTak
पूनम को उसके पड़ोसी एक शांत, पढ़ी-लिखी और सामान्य दिखने वाली महिला समझते थे... मगर उसके बारे में अंदाजा किसी को नहीं था. साल 2019 में उसकी शादी हुई, उसने बीएड की डिग्री भी ली. बाहरी दुनिया को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि उसके भीतर एक सीरियल किलर जैसी टेंडेंसी है. चार बच्चों की हत्या के बाद जब सच उजागर हुआ तो दिल दहल गए.
हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गोहाना इलाके में एक महिला का नाम चर्चा में है...पूनम का... एक ऐसी महिला, जिसे पुलिस ने चार बच्चों की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि यह महिला सुंदर और मासूम बच्चों को देखकर उन्हें पानी में डुबो देती थी, और हर बार इसे हादसा बताकर मामला शांत हो जाता था.
लेकिन 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में एक छह साल की बच्ची की मौत ने पूरा राज खोल दिया. जब पुलिस ने पूछताछ की, तो चार वारदातों का ऐसा सिलसिला सामने आया कि पूरा इलाका दहल उठा. गांव वाले, परिजन और ससुराल पक्ष के लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि घर की बहू, पढ़ी-लिखी महिला, बीएड ग्रेजुएट और एक मां… सीरियल किलर निकलेगी.
सोनीपत के भावड़ गांव में साल 2019 में पूनम की शादी नवीन से हुई. नवीन गोहाना में अपना वॉशिंग सर्विस सेंटर चलाता है. शादी के बाद पूनम ने बीएड की पढ़ाई भी की. परिवार बताता है कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. पूनम शांत, कम बोलने वाली और अपने काम से काम रखने वाली बहू थी.
यहां देखें Video
2021 में उसके घर बेटे शुभम का जन्म हुआ और परिवार की खुशियां बढ़ गईं. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यही पूनम भीतर ही भीतर एक डरावनी मानसिक बीमारी की गिरफ्त में है, जिसका खुलासा दो साल बाद होगा.
2023 की दोहरी मौत, जिसे परिवार ने ‘हादसा’ मान लिया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










