
'200 डॉलर प्रति बैरल के लिए तैयार हो जाओ...', तेल पर ईरानी सेना की नई धमकी ने मचाई खलबली
AajTak
ईरान ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध और खाड़ी क्षेत्र में हमलों के कारण तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बाधित है और तीन जहाजों पर हमले की खबर है. ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते खतरे के बीच वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है.
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने दुनिया को चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. ईरान की सैन्य कमान ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है.
ईरान के सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफकारी ने कहा कि तेल की कीमतें क्षेत्रीय सुरक्षा पर निर्भर करती हैं. उन्होंने अमेरिका को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्थिरता को अस्थिर करने के कारण दुनिया को अब तेल के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के लिए तैयार रहना चाहिए.
तेल 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचे के आसार
इसी बीच खाड़ी क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉकेड किए गए खाड़ी क्षेत्र में तीन और जहाजों पर हमला हुआ है. इन घटनाओं के बाद समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
बुधवार को ईरान ने इजराइल और मध्य पूर्व के अन्य ठिकानों पर भी हमले किए. इन हमलों के जरिए ईरान ने यह संकेत दिया कि वह अभी भी जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता रखता है और ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है.
अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने इससे पहले कहा था कि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर अब तक के सबसे तीव्र हमले किए गए हैं. इसके बावजूद ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










