
20 साल बड़े बॉस से हुआ प्यार, लड़की बोली- वह रानी की तरह रखता है
AajTak
एक शख्स ने घर के काम के लिए एक लड़की को हायर किया. शख्स से यह लड़की 20 साल छोटी थी. लेकिन धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया. कपल एक दूसरे को डेट करने लगे. शुरू में लड़की को अपने से 20 साल बड़े शख्स को डेट करने की वजह से लोग पागल तक बताते थे. लेकिन फिर दोनों ने शादी कर ली.
एक लड़की को अपने से 20 साल बड़े बॉस से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. तब लड़की 24 साल की थी, उसे 44 साल के शख्स ने घर के काम के लिए हायर किया था. लेकिन फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. उम्र में बड़े अंतर की वजह से कपल लोगों के निशाने पर भी रहते हैं.
क्रिस्टल कुछ समय तक बाहर रहने के बाद न्यूयॉर्क वापस शिफ्ट हुई थीं. तब उन्होंने नैनी के जॉब का एक विज्ञापन देखा था और उसके लिए अप्लाई कर दिया. जॉब पक्का होते ही बेन, क्रिस्टल के बॉस बन गए. उन दोनों के बीच उम्र में 20 साल का अंतर था.
हालांकि, उम्र में इतने बड़े अंतर के बावजूद कपल ने अपनी लाइफ को शानदार बताया है. क्रिस्टल सौतेले बच्चों के साथ बहुत अच्छे से घुल मिल गई हैं. उनके सौतेले बच्चे तो उनसे बस कुछ ही साल छोटे हैं.
टिकटॉक पर एक वीडियो जारी कर क्रिस्टल ने खुद बताया- उन्होंने (बने) मुझे पार्ट-टाइम नैनी के काम के लिए हायर किया था लेकिन अब मैं उनकी फुल-टाइम वाइफ बन गई हूं. अब क्रिस्टल 30 साल की हो चुकी हैं. और पति बेन 50 साल के हो गए हैं.
क्रिस्टल ने इस बात का खुलासा किया कि लोग उन्हें पागल समझते थे. क्योंकि उन्होंने अपने से 20 साल बड़े बॉस को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी. लेकिन निगेटिव बोलने वाले लोगों से अब कपल को फर्क नहीं पड़ता है और वह दोनों खुशी से रह रहे हैं.
रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए क्रिस्टल ने कहा- आज रात हमलोग शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं. उनके (बेन के) 3 बच्चों और मेरे 11 साल के बच्चे के साथ हमलोग 7 साल से रह रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












