'2 साल से लगे थे...', PM मोदी को हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताई टीम इंडिया के चैम्पियन बनने की कहानी, हरमन हुईं भावुक, VIDEO
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि कैसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मेहनत की. इस दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 की मुलाकात का जिक्र किया.
टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, तो माहौल भावनाओं से भर गया. महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद पीएम मोदी ने चैम्पियन टीम को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाया, जहां खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने अपने अनुभव साझा किए.
इस दौरान टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार भावुक हो गए. उन्होंने पीएम मोदी से कहा, "सर, हम दो साल से लगे हुए थे, और आखिरकार ये दिन आ ही गया. वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस दौरान 2017 की मुलाकात का जिक्र किया.
VIDEO: अमोल मजूमदार ने PM मोदी को बताई टीम इंडिया की विजय गाथा (1 मिनट 10 सेकंड से)
यह भी पढ़ें: भगवान राम और हनुमान का जिक्र, अमनजोत का जगलिंग कैच... PM मोदी ने हरमन ब्रिगेड से क्या-क्या बातें कीं, VIDEO
पीएम से मुलाकात में सबसे पहले हेड कोच अमोल मजूमदार बोले. उन्होंने कहा- दो साल से लगे हुए थे, सर... इन लड़कियों ने कमाल की मेहनत की है. हर प्रैक्टिस सेशन में टीम के खिलाड़ियां ने जबरदस्त इंटेसिटी दिखाई है. ये खिलाड़ी उतनी ही एनर्जी से मैदान में उतरे हैं. मैं यही कहूंगा कि इनकी मेहनत रंग लाई है.
मजूमदार के बाद हरमन ने पीएम मोदी से बात की. उन्होंने कहा- 2017 में हम आपसे मिले थे, तो हम ट्रॉफी के साथ नहीं आए थे. लेकिन इस बार हम जिस चीज के लिए इतने सालों से मेहनत कर रहे हैं, वो ट्रॉफी लेकर हम आ पाए हैं. आपने हमारी खुशी दोगुना और ज्यादा बढ़ा दी है. हमारा यही लक्ष्य है कि हम आपसे आगे भी मिलते रहें.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









