
2 साल का बच्चा था गुमसुम, आंतों में सूजन, मासूम हो रहा था कमजोर... फिर CCTV से ऐसे खुली बेरहम नैनी की पोल
AajTak
डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को इंफेक्शन गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना खिलाने से हुआ. इसके बाद वो घर वापस आए तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उनके होश उड़ गए. वीडियो में आया यानी नैनी उनके बच्चे को बेहरमी से पीटती दिखी. ठीक से खाना नहीं खिला रही थी.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 2 दो साल के मासूम बच्चे के साथ हुई हैवानियत से लोग बेहद हैरान हैं. हर किसी के मान में एक ही सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर मासूम के साथ आया ने ऐसे मारपीट क्यों की. बच्चे ने ऐसा क्या किया होगा, जिससे आया को इतना गुस्सा आ गया और वो बार-बार मासूम को पीटने लगी. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आया के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करने लगे.
पीड़ित मासूम बच्चे के पिता मुकेश ने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने से उनका बेटा उदास रहता था. वो ठीक से खाना भी नहीं खा रहा रहा था. इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि उसकी आंतों में इंफेक्शन है. डॉक्टर ने इसकी हैरान कर देने वाली बात बताई. जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को इंफेक्शन गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना खिलाने से हुआ. इसके बाद वो घर वापस आए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उनके होश उड़ गए. आया उनके बच्चे को बेहरमी से पीट रही है. ठीक से बच्चे को खाना भी नहीं खिला रही है. उन्होंने तुरंत ही इस घटना की सूचना थाने में दी. पुलिस ने आरोपी रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, जबलपुर में करीब 4 महीने पहले एक परिवार ने चमन नगर निवासी रजनी चौधरी को 2 साल के बच्चे की देखरेख के लिए काम पर रखा था. मां और पिता दोनों नौकरी करते हैं. घर पर 2 साल के बच्चे की देखभाल करने के लिए कोई नहीं था. आया की नियुक्ति के बाद सुबह 11 बजे माता-पिता उसके लिए खाना बनाकर नौकरी पर चले जाते थे.
इसके बाद आया रजनी चौधरी का दो साल के मासूम बच्चे पर थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो जाता था. बच्चे की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए माता- पिता को रजनी के व्यवहार पर संदेह हुआ. उन्होंने कमरे में सीसीटीवी लगा दिया था.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





