
2 लड़की, 2 लड़के... आपस में बदलते हैं पार्टनर! टाइम टेबल बनाकर साथ में करते हैं टाइम स्पेंड
AajTak
चार सदस्यों वाला परिवार जिसमें दोनों जोड़ा अपने पार्टनर भी एक दूसरे के साथ समय-समय पर बदलते रहते हैं. किसी भी अन्य सामान्य परिवार की तरह ही लगते हैं.
दो ऐसे भी कपल हैं जो आपस में अपने पार्टनर बदलते रहते हैं और बिना किसी समस्या के ऐसे ही रहते हैं. इनमें से एक कपल के दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद इनलोगों को कभी कोई परेशानी नहीं होती है. क्योंकि इनलोगों ने अपने लिए एक टाइम टेबल बना रखा है. इसी के अनुसार ये एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं.
41 साल की केल मैकेटेरे और 42 के ब्रूनो कॉर्डिस्को हाई स्कूल के समय से ही एक-दूसरे के साथ हैं. अब अपने उनके दो बेटों - हेनरी (19) और हेक्टर (13) के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं. इनके परिवार में इनके अलावा दो और शख्स हैं, जो इनके दोस्त हैं. वो दोनों खुद एक कपल हैं.
एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए बना रखा है कैलेंडर ये चार सदस्यों वाला परिवार जिसमें दोनों जोड़ा अपने पार्टनर भी एक दूसरे के साथ समय-समय पर बदलते रहते हैं. किसी भी अन्य सामान्य परिवार की तरह ही लगते हैं. पार्टनर एक्सचेंज कर रहने के लिए इन लोगों ने बकायदा एक टाइम टेबल भी बना रखा है.
इन चारों लोगों के पास एक कैलेंडर है. इसके अनुसार ही ये चारों एक दूसरे के साथ कौन कब समय बिताएगा,इसका फैसला करते हैं. इस तरह के कैलेंडर बनाने का आइडिया तब आया, जब इनके बीच एक बार थोड़ी इंसिक्योरिटी बढ़ गई.
ऐसे दो से चार हो गए ये कपल्स मैकेटेरे और कॉर्डिस्को ने बताया कि हमारा परिवार अच्छे से चल रहा था. हम बच्चों के साथ खुश थे. इसी बीच एक दिन मैकेटेरे और कॉर्डिस्को एक स्विंगर्स क्लब गए. वहां उनकी मुलाकात डिएगो मचाडो और जेनिफर डी फारिया से हुई. मचाडो ब्राजील के फ्लोरिअनोपोलिस में अपने घर में रहते हैं, जबकि फारिया वीकेंड में नियमित रूप से इनके पास आती हैं.
स्विंगर्स क्लब में मुलाकात के बाद इन चारों की लाइफ बदल गई. अब चारों एक दूसरे के साथ वीकेंड में समय बिताते हैं. लेकिन पहले ऐसा नहीं था. पहले चारों में कोई भी कभी भी किसी के साथ मिल सकता था या समय बिता सकता था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











