
2 लड़कियां 2 साल से रिलेशन में, दोनों के पिता एक?
AajTak
ये कपल अपना DNA टेस्ट करवाना चाहता है. क्योंकि कपल को लगता है उनके पिता एक ही हैं और वो दोनों रिश्ते में बहनें हैं.
एक कपल पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहा है. लेकिन अब वो अपना DNA टेस्ट करवाना चाहता है. क्योंकि कपल को लगता है उनके पिता एक ही हैं और वो दोनों रिश्ते में बहनें हैं. इस समलैंगिक कपल ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है.
ये कपल TikTok पर कार्ली और मर्सिडीज के नाम से मशहूर है. कपल के साढ़े पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को यह कहकर चौंका दिया कि वो DNA टेस्ट करवाना चाह रही हैं. क्योंकि उन्हें आशंका है कि वे दोनों बहनें हैं.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्ली और मर्सिडीज ने बताया कि उन दोनों की माएं एक ही शख्स के साथ रिलेशन में थी. ऐसे में वे रिश्ते में बहनें हुईं. हालांकि, ये बात उन्हें डेट करने के बाद पता चली. इसलिए वो अब DNA टेस्ट से हकीकत जानना चाहती हैं.
कार्ली और मर्सिडीज के TikTok वीडियो को 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में दोनों को इस घटना को फनी और स्ट्रेंज कहते हुए सुना जा सकता है. वो कहती हैं कि क्या वास्तव में उनके पिता एक ही शख्स हैं, यह पता लगाने के लिए DNA टेस्ट जरूरी है. इसी वीडियो में कपल अपने फैंस से पूछते हैं कि अगर वो बहनें निकलीं तो क्या उन्हें अलग हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में रिश्ते में हैं तो क्या आगे साथ रहना गलत है? इसपर तमाम यूजर्स ने रिएक्ट किया है. किसी ने कहा कि ये सब एक जोक लग रहा है, तो एक शख्स ने कहा कि दोनों की शक्ल बहुत मिलती हैं, पक्का बहनें होंगीं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











