
1993 में पाकिस्तानी गोलीबारी में हुए थे घायल...हौसले की मिसाल है Bipin Rawat का ये किस्सा
AajTak
बिपिन रावत (Bipin Rawat) 1993 को सेना में यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स के मेजर थे और 17 मई, को उरी (कश्मीर) में गश्त के दौरान पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी गोलीबारी की जद में आ गए थे. बिपिन रावत के पैर के टखने पर एक गोली लगी थी और दाहिने हाथ पर छर्रे का एक टुकड़ा लगा था.
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. तमिलनाडु में 08 दिसंबर 2021 को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में CDS रावत का निधन हो गया है. रावत के साथ उनकी पत्नी की भी इस हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) में जान चली गई है. बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने अपने जीवन का ज्यादातर वक्त भारतीय सेना (Indian Army) में सेवा देकर गुजारा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











