
1990 से फरार कुख्यात चोर को 33 साल बाद पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
बिहार के बक्सर में पुलिस ने एक चोर को केस दर्ज होने के 33 साल बाद पकड़ा है. चोरी का ये आरोपी साल 1990 से फरार चल रहा था. कोर्ट ने उसके खिलाफ रेड वारंट जारी किया था. आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से अरेस्ट किया है.
बिहार के बक्सर (Buxar bihar) जिले की पुलिस ने साल 1990 से फरार कुख्यात चोर झंझटू को 33 साल बाद नाटकीय ढंग से उसके ही घर से गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के उड़ियानगंज निवासी झंझटू भर चोरी की कई घटनाओं आरोपी है. वह 1990 से फरार चल रहा था. कोर्ट ने उसके विरुद्ध रेड वारंट जारी किया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.
बीते दिनों एसपी मनीष कुमार ने क्राइम मीटिंग में लंबित वारंट वाले अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे. इसी के बाद से थानाध्यक्ष संतोष कुमार फरार वारंटी झंझटू को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे थे. इसी बीच सूचना मिली कि झंझटू घर पर छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे अरेस्ट कर लिया.
क्या कहते हैं अधिकारी?
बक्सर हेडक्वार्टर Dsp अशफाक अंसारी ने बताया कि लंबे समय से चोरी के मामले में झंझटू की तलाश की जा रही थी. 33 साल बाद उसे उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कैसे 33 साल से पुलिस एक चोर को गिरफ्तार नहीं कर पाई.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





