
'1983 से ही है चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर प्लांट ऑपरेशनल', PM मोदी के दावे पर कांग्रेस का जवाब
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीच में कहा,
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले से स्पीच के दौरान सेमीकंडक्टर चिप्स का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की बात करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा था, "जब हम टेक्नोलॉजी के तमाम पहलुओं की बात करते हैं, तो मैं आपका ध्यान सेमीकंडक्टर के उदाहरण की ओर आकर्षित करता हूं. मैं लाल किले पर किसी सरकार की आलोचना करने नहीं आया हूं. मैं ऐसा करना नहीं चाहता, लेकिन देश के युवाओं को इसके बारे में जानना चाहिए."
उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर पर फाइल का काम हमारे देश में 50-60 साल पहले शुरू हुआ था. सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का विचार 50-60 साल पहले सामने आया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि सेमीकंडक्टर का विचार 50-60 साल पहले ही गर्भ में ही मार दिया गया. हमने 50-60 साल गंवा दिए."
'कितने बड़े झूठे हैं...'
नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री को झूठा करार देते हुए कहा, "मिस्टर मोदी कितने बड़े झूठे हैं, इसका एक और उदाहरण मिला. चंडीगढ़ में स्थापित सेमीकंडक्टर कॉम्प्लेक्स लिमिटेड ने 1983 में ऑपरेशन शुरू किया था."
यह भी पढ़ें: 10 साल में सुरक्षित होगा देश का हर अहम ठिकाना, PM मोदी ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा कवच 'सुदर्शन चक्र' का ऐलान

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






