
19 साल की पीड़िता, 23 आरोपी और 6 दिनों तक दरिंदगी... वाराणसी गैंगरेप कांड के 9 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
AajTak
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ बाहर गई थी. जब वह घर वापस नहीं लौटी तो 4 अप्रैल को उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पहले बताया था कि जब लड़की को रेस्क्यू किया गया तो उसने बलात्कार के बारे में कुछ नहीं बताया था.
Varanasi Gang Rape Case 9 Accused Arrest: उत्तर प्रदेश में वाराणसी गैंगरेप कांड से हड़कंप मचा हुआ है. 23 वहशी दरिंदों ने छह दिनों तक 19 वर्षीय युवती के साथ में वहशत की. अभी तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी पीड़ित लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर कई होटलों में ले गए थे. जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.
वाराणसी में तैनात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीमें अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि रेप पीड़िता ठीक है और पुलिस उसके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है.
हालांकि पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया. पीड़िता की मां ने कहा, 'आपको जो भी जानकारी चाहिए, आप पुलिस से बात कर सकते हैं और थाने से ले सकते हैं.'
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ बाहर गई थी. जब वह घर वापस नहीं लौटी तो 4 अप्रैल को उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पहले बताया था कि जब लड़की को रेस्क्यू किया गया तो उसने बलात्कार के बारे में कुछ नहीं बताया था. हालांकि, पीड़िता के परिवार ने 6 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है.
इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष धूसिया, साजिद, अनमोल गुप्ता, सुहेल, दानिश, इमरान, शब्बीर और सोहेल खान आदि के तौर पर हुई है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आरोपी उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. महिला की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि 29 मार्च को उसकी बेटी अपनी सहेली के घर गई थी. वापस घर आते समय उसे राज विश्वकर्मा नाम का लड़का मिला, जो उसे लंका स्थित अपने कैफे में ले गया, जहां राज और उसके दूसरे दोस्त ने उसके साथ 'गलत हरकतें' कीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












