
18 साल बाद पाकिस्तान पहुंचे बांग्लादेशी कलाकार, कराची महोत्सव में किया धमाकेदार प्रदर्शन
AajTak
कराची में चल रहे वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में इन कलाकारों की भागीदारी ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. फेस्टिवल की शुरुआत 30 अक्टूबर को हुई थी और यह 7 दिसंबर तक चलेगा.
बांग्लादेशी कलाकारों ने करीब 18 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर कदम रखा है. कराची में चल रहे वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में इन कलाकारों की भागीदारी ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.
इस आयोजन में बांग्लादेशी कलाकारों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं शिरीन जावेद, सुबोर्णा मोर्शेदा, फारिया चौधरी, शंभु आचार्य और बब्ली बर्णा, जो संगीत, नृत्य और दृश्य कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं. फेस्टिवल की शुरुआत 30 अक्टूबर को हुई थी और यह 7 दिसंबर तक चलेगा.
सांस्कृतिक मेल का नया अध्याय
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बांग्लादेश आर्ट वीक की संस्थापक और प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं नेहारिका मुमताज ने कहा, “करीब 18 साल बाद पाकिस्तान में प्रदर्शन का अवसर मिलना हमारे लिए एक स्वागतयोग्य कदम है. इससे हमें अपनी सांस्कृतिक विविधता को पाकिस्तानी लोगों के सामने प्रस्तुत करने का मौका मिला है.”
नेहारिका की कलाकृतियों में बांग्लादेशी परंपरा, स्त्रीत्व और लोक कला की झलक देखने को मिल रही है.
शिरीन जावेद का शानदार प्रदर्शन

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











