
18वीं सदी के चर्च के नीचे मिले मंदिर के अवशेष, दंग रह गए खुदाई कर रहे लोग
AajTak
क्रोएशिया देश में एक 18वीं सदी के चर्च के नीचे खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं. यह मंदिर प्राचीन रोम सभ्यता की बताई जा रहा है. चर्च के पास ईसाई धर्म के एक कब्रिस्तान की भी खोज की गई है.
क्रोएशिया में 18वीं सदी के चर्च के नीचे प्राचीन रोमन मंदिर के अवशेष मिले हैं. खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेष देखकर पुरातत्वविद भी हैरान हैं. यह चर्च क्रोएशिया के सिबेनिक के पास दनिलो में स्थित है जिसे संत डेनियल चर्च के नाम से जाना जाता है. खास बात है कि वर्तमान में सिबेनिक शहर जिस जगह पर बसा हुआ है, वहां पहले रोमन शहर रिडिट हुआ करता था, इसके बावजूद भी इस प्राचीन मंदिर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
पोलैंड और क्रोएशिया के पुरातत्वविदों की संयुक्त टीम साइट पर उत्खनन का कार्य कर रही थी. पुरातत्वविदों की टीम ने मंदिर की खोज LIDAR एरियल स्कैनिंग टेक्नोलॉजी की मदद से की है. टीम को जो अवशेष मिले, वह मंदिर में प्रवेश का मुख्य रास्ता बताया जा रहा है.
चर्च के पास मिला प्राचीन कब्रिस्तान
खास बात है कि जो टीम साइट पर खुदाई कर रही है, उसे मंदिर के अलावा चर्च के पास ही एक पुराना कब्रिस्तान भी मिला है. ईसाई धर्म का यह कब्रिस्तान नौंवी से 15वीं सदी का बताया जा रहा है.
पोलैंड की रिसर्च टीम का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर फैबियन वेल्क ने बताया कि जिस जगह पर यह मंदिर मिला है, यह जगह प्राचीन समय में एक ऐसी सार्वजनिक जगह (फोरम) होगी, जहां इसके अलावा भी कई और अहम चीजें रही होंगी. प्रोफेसर के अनुसार, इस जगह पर मंदिर के साथ प्रशासनिक इमारतें जैसे कोर्ट और दफ्तर भी रहे होंगे.
रोमन शहर के मुख्य केंद्र में स्थित होगा मंदिर

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









