
17 साल से जीवित है 2 मुंह वाला सांप, वैज्ञानिक भी हैरान!
AajTak
एक लड़के को दो मुंह वाला सांप मिला. उम्मीद की जा रही थी कि इसकी जल्द मौत हो जाएगी. लेकिन नेचर सेंटर में ले जाकर उसकी देखभाल की जाने लगी. अब यह सांप 5 फीट लंबा हो चुका है.
दो मुंह वाले एक सांप (द ब्लैक रैट स्नेक) ने अपने हैंडलर्स को चौंका दिया है. दरअसल, उसकी जल्द मौत को लेकर वैज्ञानिक आशंका जाहिर कर रहे थे. लेकिन वह अब 17 साल का होने जा रहा है. एक्सपर्ट मानते हैं कि यह सांप करोड़ों में एक है.
द ब्लैक रैट स्नेक 5 फीट लंबा हो चुका है. यह सांप, जंगल में रहने वाली अपनी प्रजाति की तय लाइफ एक्सपेक्टेंसी को भी पार कर चुका है. इस दो मुंह वाले सांप को बहुत रेयर माना जाता है. यह सांप एक लड़के को अमेरिका के मिजूरी के डेल्टा शहर में मिला था.
साल 2005 की बात है. लड़के को यह दो मुंह वाला सांप यार्ड में मिला. जिसके बाद उसे केप गिरार्डो कंजर्वेशन नेचर सेंटर (Cape Girardeau Conservation Nature Center) लाया गया.
डेली मेल से बातचीत में ब्रिटिश हर्पेटोलॉजिकल सोसायटी के काउंसिल मेंबर और सापों के एक्सपर्ट स्टीव एलेन ने बताया- ऐसे दो मुंह वाले सांप लाखों में एक होते हैं. और इतनी समय तक जीने वाले तो करोड़ों में एक होते हैं.
स्टीव ने कहा- मैं एक और दो मुंह वाले सांप के बारे में जानता हूं. जो कि 20 साल तक जीवित रहा था. इसलिए उनके ज्यादा समय तक जीवित रहने के चांस नहीं हैं. स्टीव ने इस सांप को रखने के कुछ चैलेंज भी बताए. उन्होंने कहा- इस साइज का एक नॉर्मल सांप पूरे चूहे को निगल सकता है. लेकिन यह दो मुंह वाले सांप ऐसा नहीं कर पाते हैं.
स्टीव ने कहा- उनके मुंह बहुत कंपटेटिव हैं. इसलिए खाना खिलाते समय एक मुंह को ढककर दूसरे में खाना दिया जाता है. फिर दूसरे मुंह की बारी आती है. उनका पेट एक ही है. लेकिन दोनों मुहों को संतुष्ट करने के लिए उन्हें अलग-अलग खाना खिलाया जाता है. ऐसा जंगलों मे नहीं हो सकता है. शायद इसी वजह से वे ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












