
16 साल से फरार गोरखपुर दंगे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोहर्रम के जुलूस में पुलिस की जीप से खींचकर की थी युवक की हत्या
AajTak
गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर के रहने वाले साल 2007 के गोरखपुर दंगे के मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद गिरफ्तार किया है. 16 अगस्त 2007 में ही जमानत पर छूटने के बाद से वो फरार चल रहा था.
गोरखपुर में साल 2007 में हुए दंगे के मुख्य आरोपी 16 साल से फरार मोहम्मद शमीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, साल 2007 में मोहर्रम के जुलूस के दौरान राजकुमार अग्रहरि नाम के युवक को पुलिस की जीप से खींचकर चाकुओं और तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी.
यह था पूरा मामला
गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर के रहने वाले साल 2007 के गोरखपुर दंगे के मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद गिरफ्तार किया है. 16 अगस्त 2007 में ही जमानत पर छूटने के बाद से वो फरार चल रहा था. इस मामले में उसे साल 2012 में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. जबकि इसी मामले में उसके पिता शफीउल्लाह को भी आजीवन कारावास की सजा हुई थी और वह पहले से जेल में बंद है. लेकिन मोहम्मद शमीम अगस्त 2007 में जमानत मिलने के बाद से ही फरार हो गया था. इसके बाद कोर्ट में तारीख पर हाजिर नहीं हुआ. न्यायालय की ओर से कई बार गैरजमानती वारंट जारी किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलता था.
दरअसल, दीवान बाजार के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद अग्रहरि ने 27 जनवरी 2007 को गोरखपुर की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी. उनके बेटे राजकुमार अग्रहरि की मोहर्रम के जुलूस के दौरान नसीराबाद एक मीनारा मस्जिद के पास देर रात मोहर्रम के जुलूस में शामिल मोहम्मद शमीम और उसके साथियों ने पुलिस की जीप से खींचकर तलवार और चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद उसे बीआरडी में चिकिस्तकों ने मृत घोषित कर दिया.
कैसे हुआ विवाद?
बता दें कि राजकुमार अग्रहरि घटना के समय आमलेट बेचने वाले के ठेले पर आमलेट खा रहा था. इसी दौरान वहां से मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था. मोहम्मद शमीम, उसके पिता शफीउल्लाह और उसके साथी जुलूस में मौजूद थे. आमलेट के ठेले पर किसी बात को लेकर मृतक राजकुमार अग्रहरि से विवाद हुआ और इसके बाद मोहम्मद शमीम और उसके साथियों ने एकजुट होकर धर्मसूचक गालियां देते हुए राजकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. पुलिस ने घायल राजकुमार को बेसुध हालत में जीप में अस्पताल ले जाने के लिए लादा, इसी दौरान आरोपियों ने उसे पुलिस की जीप से खींचकर तलवार और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




