
16 साल के लड़के ने घर में निकाली पिता की राइफल और ले ली खुद की जान, डिप्रेशन में था 10वीं का छात्र
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ में 16 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता के लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने ये जानलेवा कदम क्यों उठाया ये अभी साफ नहीं है लेकिन पुलिस ने कहा है कि वो कई महीनों से डिप्रेशन में था.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक सनसनीखेज घटना हुई है. 16 साल के एक नाबालिग ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक लड़के ने राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि सुनार के बेटे सुयश नागरकर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में रायगढ़ के महाड इलाके में हुई जब दसवीं कक्षा का छात्र घर पर अकेला था.
अधिकारी ने कहा, 'वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसके कारण वह स्कूल नहीं जा रहा था. उसने राइफल की बैरल अपने मुंह में रखी और ट्रिगर दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.' उन्होंने बताया कि महाड पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
एक हफ्ते पहले छात्रा ने की थी खुदकुशी
बता दें कि अभी दो हफ्ते पहले ही महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी. मेडिकल कॉलेज में अटेंडेंस को लेकर विवाद होने के बाद एमबीबीएस सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने डीन के दफ्तर से ही नीचे कूद कर जान दे दी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक मेडिकल छात्रा वर्धा जिले में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी और उसकी क्लास में उपस्थिति को लेकर डीन ने उसे अपने दफ्तर में बुलाया था. इसी दौरान छात्रा ने ये जानलेवा कदम उठा लिया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






