
16 साल का हुआ ट्विटर, काली, कंगना, मस्क और जुबैर, ये हैं 2021-22 की टॉप Twitter कंट्रोवर्सीज़
AajTak
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter, जिसकी शुरूआत चार लोगों ने 16 साल पहले 15 जुलाई, 2006 में की थी, आज वो दुनियाभर में मशहूर है. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न केवल लोग अपने विचार साझा करते हैं, बल्कि अब ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी बन गया है जहां हर दूसरे ट्वीट के साथ नई कंट्रोवर्सी खड़ी हो जाती है. ट्विटर पर ट्रेंड करता हर नया हैशटैग या तो किसी को सेलेब्रिटी बना देता है या फिर किसी को विवादों के घेरे में ला खड़ा करता है.
इंसानों को विज्ञान की भाषा में जानवर बताया गया है. एक ऐसा जानवर जो डार्विन की इवॉल्यूशन थ्योरी के हिसाब से बाकी जानवरों से तेजी से विकसित हुआ और बेहतर होता चला गया. हम 'इंसानी जानवर' बाकी जानवरों से केवल वैज्ञानिक तौर पर बेहतर नहीं हैं, एक और आयाम है जो हमें बेहतर बनाता है और वो है हमारी अभिव्यक्ति की क्षमता. हम बोल सकते हैं, बता सकते हैं, समझा सकते हैं, बातचीत कर सकते हैं और विवाद भी. इंसानी अभिव्यक्ति के माध्यमों में कई तरह की क्रांतियां हुईं, लेकिन इस फेहरिस्त में एक अहम क्रांति हुई 16 साल पहले जुलाई की 15वीं तारीख को. जब 2006 में ट्विटर लॉन्च किया गया था.
Twitter की स्थापना जैक डोर्सी, इवान विलियम्स, बिज़ स्टोन और नोआ ग्लास ने की थी. शुरुआती दिनों में उन्होंने एक-दूसरे को और परिचितों के साथ ट्वीट किया, जहां पहले दिन कुल 224 ट्वीट किए गए थे. आज की बात करें तो रिपोर्ट्स कहती हैं कि हर मिली सेकेंड औसतन 6,000 से भी ज्यादा ट्वीट किए जाते हैं. ट्विटर पर जितने ट्ववीट्स आप देखते हैं उसमें से कई केवल वाद नहीं होते, कई विवाद भी होते हैं. आइए एक नज़र डालते हैं 2021-2022 से अब तक की टॉप ट्विटर कंट्रोवर्सीज़ पर.
एलन मस्क की ट्विटर डील कंट्रोवर्सी इस साल दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क के खिलाफ ट्विटर ने मुकदमा दायर कर दिया. यह केस अमेरिका की कोर्ट में किया गया. एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदने की डील की थी जिसको उन्होंने बाद में कैंसल कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया था कि ट्विटर ने उनको इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि ट्विटर पर कितने फर्जी और स्पैम अकाउंट हैं. Twitter.Inc ने इस महीने ही एलन मस्क पर डेलावेयर कोर्ट में ये मुकदमा दायर किया. डेलावेयर अनुबंध कानून के अधीन दोनों ही पक्ष अपना विचार बदलने, कंपनी को ट्रैश करने, इसके संचालन को बाधित करने, शेयरहोल्डर वैल्यू को नष्ट करने और छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं.
जुबैर का विवादित ट्वीट
फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर अबतक के सबसे चर्चित व्यक्तियों में से एक रहे, वजह थी कंट्रोवर्शियल ट्वीट. दिल्ली पुलिस ने 2018 के एक ट्वीट में दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मोहम्मद जुबैर को अरेस्ट कर लिया था, उसके बाद उन्हें जमानत तो मिल गई लेकिन अभी वे जेल से बाहर नहीं आए हैं.
जुबैर पर सात एफआईआर दर्ज हैं. इसमें से 6 उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली में दर्ज है. वह कुल चार मामलों में हिरासत में लिए गए हैं. जेल से बाहर आने के लिए उनको लखीमपुर खीरी और हाथरस केस में जमानत लेनी बाकी है. सबसे चर्चित नूपुर शर्मा के केस में भी मोहम्मद जुबैर का नाम सामने आया था. जुबैर ने नूपुर शर्मा के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




