
1500 CCTV कैमरे, डेढ़ लाख मोबाइल नंबर, 25 KM एरिया पर नजर... जानिए कैसे पकड़ा गया Bareilly का सीरियल किलर?
AajTak
बरेली में महिलाओं के कातिल की तलाश में पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी. उसे पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन तलाश' चलाया गया. 22 टीमें बनाई गईं. 1500 CCTV खंगाले गए. इसके अलावा डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों से सस्पेक्ट का डाटा जुटाया गया और सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई.
बरेली का सीरियल किलर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस कातिल की तलाश में पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन तलाश' चलाया. एक या दो नहीं अलग-अलग 22 टीमें बनाईं. 1500 CCTV खंगाले. 600 नए CCTV भी लगवाए. इसके अलावा डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों से सस्पेक्ट का डाटा खंगाला और सैकड़ों लोगों से पूछताछ की. तब जाकर सीरियल किलर कुलदीप पकड़ में आया.
दरअसल, बरेली के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में बीते 1 जुलाई 2023 से लगातार महिलाओं की हत्या हो रही थी. अज्ञात सीरियल किलर 45 से 55 साल की महिलाओं को निशाना बनाता था. सुनसान इलाके में साड़ी/चुन्नी के पल्लू से गला घोटकर हत्या की जाती थी. सीरियल किलिंग की सभी घटनाओं में मृतका की गर्दन पर साड़ी या चुनरी की गांठ बाईं तरफ ही लगाई गई थी. मतलब साफ था कि एक ही पैटर्न पर की गई इन हत्याओं को अंजाम देने वाला एक ही व्यक्ति था.
आखिरी हत्या 2 जुलाई को हुई थी. इसी के बाद से बवाल बढ़ गया. बरेली पुलिस ने 22 टीमों को लगाकर 'ऑपरेशन तलाश' चलाया. सीरियल किलर की गिरफ्तारी के लिए 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी गई. लगभग 25 किलोमीटर के एरिया में पुलिस की टीमों को लगातार गश्त बढ़ाई गई.
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध की तलाश में पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार स्केच बनवाकर भी जारी किया. जिसके 48 घंटे के भीतर सीरियल किलर कुलदीप पकड़ा गया. वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज का रहने वाला है.
पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी कुलदीप के पिता बाबूराम ने उसकी मां के जिंदा रहते दूसरी महिला से शादी कर ली थी. दूसरी पत्नी के कहने पर पिता बाबूराम कुलदीप की मां के साथ मारपीट करता था. कुलदीप और उसकी बहन पर भी जुल्म करता था. बाद में मां और दोनों बहनों की मौत हो गई.
फिर, 2014 में कुलदीप की शादी हुई. लेकिन कुलदीप के क्रूर व्यवहार के चलते ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई. ऐसे में पारिवारिक परिस्थितियों से कुंठित होकर कुलदीप भांग, शराब आदि का सेवन करने लगा और घर से निकलकर आसपास के जंगल/सुनसान इलाके में रहने लगा. यहीं पर रहते हुए वो महिलाओं को निशाना बनाने लगा. अधिकांश वारदात को वो गन्ने के खेत में अंजाम देता था, ताकि गन्नों की आड़ की वजह से कोई उसे देख न सके.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






