
15 साल के लड़के के गुप्तांग में फंस गया USB केबल, करना पड़ा ऑपरेशन
AajTak
लंदन में 15 साल के एक बच्चे ने अजीबोगरीब एक्सपेरीमेंट के चलते यूएसबी केबल अपने गुप्तांग में फंसा लिया. इसे शरीर से बाहर निकालने के लिए डॉक्टर्स को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा. डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा यूएसबी केबल से अपने गुप्तांग की लंबाई जांच रहा था.
कई बार बेवजह के एक्सपेरीमेंट करने की भारी कीमत चुकानी पड़ती है. लंदन में 15 साल के एक बच्चे ने अजीबोगरीब एक्सपेरीमेंट के चलते यूएसबी केबल अपने गुप्तांग में फंसा लिया. इसे शरीर से बाहर निकालने के लिए डॉक्टर्स को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा. डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा यूएसबी केबल से अपने गुप्तांग की लंबाई माप रहा था.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सपेरीमेंट बच्चे के लिए उस वक्त खतरनाक साबित हो गया जब पहले से गांठ लगा केबल उसके प्राइवेट पार्ट में फंस गया. यूएसबी केबल के दोनों सिरे प्राइवेट पार्ट के अंदर चले गए थे, इसलिए उसे निकालना बहुत मुश्किल था.
यूएसबी केबल फंसने के बाद बच्चे ने उसे निकालने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन परिणाम ये हुआ कि उसे पेशाब के रास्ते बहुत ज्यादा खून आने लगा. ये देखकर परिजन घबरा गए और वो तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे. यूरोलॉजी केस रिपोर्ट के मुताबिक, यूएसबी केबल गुप्तांग में इस कदर फंस चुका था कि डॉक्टर्स स्पेशल टूल की मदद से भी उसे नहीं निकाल पाए.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









