
15 महीने की जंग, 42 दिनों का सीजफायर, बंधकों की रिहाई... जानें क्या है इजरायल-हमास सीजफायर डील
AajTak
हमास की ओर से शेयर किए गए डॉक्यूमेंट के मुताबिक, यह सीजफायर रविवार से प्रभावी होगा. सीजफायर तीन चरणों में होगा. पहले चरण के तहत हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा जबकि इजरायल भी फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा. यह सीजफायर 42 दिनों का होगा.
जंग की आग में झुलस रहे मिडिल ईस्ट से राहत भरी खबर आई है. गाजा में सीजफायर को लेकर इजरायल और हमास में सहमति बन गई है. यह सीजफायर 19 जनवरी से प्रभावी होगा. दोनों के बीच के समझौते के बाद 15 महीनों से चल रही जंग अब अस्थाई तौर पर थमने जा रही है.
यह डील मिस्र, कतर और अमेरिका की मध्यस्थता के जरिए हुई है. हमास की ओर से शेयर किए गए डॉक्यूमेंट के मुताबिक, यह सीजफायर रविवार से प्रभावी होगा. सीजफायर तीन चरणों में होगा. पहले चरण के तहत हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा जबकि इजरायल भी फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा. यह सीजफायर 42 दिनों का होगा.
कैसा है इजरायल और हमास सीजफायर?
सीजफायर के पहले ही दिन रविवार को तीन महिला इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा. सीजफायर शुरू होने के सातवें दिन हमास चार और इजरायली बंधक रिहा करेगा. इस तरह हमास हर सात दिन पर इजरायल के तीन बंधकों को रिहा करेगा.
सीजफायर के छठे हफ्ते में हमास बाकी बचे बंधकों को भी रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद फिलीस्तीन के कैदियों को रिहा करेगा. जिन-जिन फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है, उसकी लिस्ट हमास ने नेतन्याहू सरकार को सौंप दी है.
सीजफायर के दूसरे चरण के तहत दोनों ओर से सैन्य ऑपरेशन को स्थाई तौर पर रोक दिया जाएगा. इसके साथ ही गाजापट्टी से इजरायली फौजों को पूरी तरह से वापस बुला लिया जाएगा. तीसरे चरण के तहत दोनों ओर के मृत नागरिकों के शवों को एक दूसरे को सौंपा जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











