
144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ Redmi K50i भारत में लॉन्च, ऑफर में सस्ते में खरीदने का मौका
AajTak
Redmi K50i 5G launch in India: Redmi के लेटेस्ट स्मार्टफोन K50i 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को ऑफर में कम कीमत पर बेचा जाएगा.
Redmi K50i 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले दिया गया है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ कंपनी ने Redmi Buds 3 TWS ईयरफोन्स भी लॉन्च किए.
Redmi K50i 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi K50i 5G को भारत में 25,999 रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया गया है. ये कीमत इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है. इसके दूसरे वैरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 28,999 रुपये रखी गई है.
इस स्मार्टफोन को क्विक सिल्वर, फैंटम ब्लू और स्टेलथ ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसको सेल के लिए 23 जुलाई दोपहर 12 बजे से उपलब्ध करवाया जाएगा. इसे Amazon, Mi.com, Mi Home stores, Croma और दूसरे रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
कंपनी इस फोन के साथ 3000 रुपये का डिस्काउंट भी ICICI Bank कार्ड और EMI ऑप्शन से खरीदने पर दे रही है. इस पर 2500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. ऑफलाइन कस्टमर्स बैंक ऑफर की जगह Mi Smart Speaker भी ले सकते हैं.
Redmi K50i 5G के स्पेसिफिकेशन्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











