
14 लाख रुपये के लिए राखी ने छोड़ा बिग बॉस, बताया क्या करेंगी इसका
AajTak
शो में राखी ने एंट्री ली थी तो भी कहा था कि उन्हें रुपये चाहिए, रुपयों की जरुरत है. इसलिए राखी ने 14 लाख रुपये लेने का मन बनाया और वो 14 लाख का बैग लेकर विनर की रेस से पीछे हट गईं.
बिग बॉस 14 में राखी सावंत की जर्नी शानदार रहीं. उन्होंने शो में खूब एंटरटेन किया और एंटरटेनमेंट क्वीन बन गईं. राखी टॉप 5 तक पहुंचीं. हालांकि, शो के विनर का ताज नहीं पहन सकीं. राखी ने दूसरा रास्ता चुना. राखी 14 लाखा का बैग लेकर शो से बाहर हो गईं. विनर की रेस से बाहर होने के बाद जब वो स्टैज पर पहुंची तो राखी ने बताया कि वो इन रुपयों का क्या करेंगी. 14 लाख का क्या करेंगी राखी सावंत? शो में सलमान खान के सामने राखी सावंत ने कहा- मैं इसमें खुश हूं. मैं इससे अपनी मम्मी के सारे हॉस्पिटल के बिल्स भर दूंगी. मालूम हो कि राखी सावंत की मां की तबियत ठीक नहीं हैं. वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं. इसके लिए राखी को रुपयों की भी जरुरत है.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












