
13 साल पहले टूटी थी सगाई, अब नंबर ब्लॉक करने पर भड़की महिला, एक्स मंगेतर पर कार चढ़ाई, फिर मारा चाकू!
AajTak
Ahmedabad News: अब से 13 साल पहले सगाई टूटने की रंजिश में एक महिला ने अपने पूर्व मंगेतर पर हमला कर दिया. पहले उसने कार से टक्कर मारी, फिर गुस्से में चाकू से तीन बार वार कर दिया. हमला करते हुए महिला ने पूछा- तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे, मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया? इस हमले में घायल युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला.
गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने 13 साल बाद अपने पूर्व मंगेतर को कार से टक्कर मार दी और उस पर चाकू से भी हमला किया. दरअसल, 13 वर्ष पहले महिला की सगाई टूट गई थी, जिसकी वजह से वह युवक से रंजिश रख रही थी. महिला ने युवक पर हमला कर कहा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे और मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया है? इसके बाद महिला ने उसके पेट, कमर और पीठ पर चाकू से तीन बार वार किया. इस दौरान जैसे-तैसे युवक जान बचाकर भाग निकला.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 फरवरी की सुबह हुई. यहां जय नाम का युवक अपनी टू-व्हीलर से कहीं जा रहा था. उसी दौरान अचानक रिंकी नाम की महिला ने अपनी कार से जय को टक्कर मार दी. इसके बाद वह गुस्से में युवक से पूछने लगी कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रहा, मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया, इसी के साथ महिला ने चाकू से युवक पर अटैक कर दिया.
चाकू के वार से घायल जय जान बचाकर दौड़ा. एक वाहन से लिफ्ट लेकर घटनास्थल से भाग निकला. इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस का कहना है कि जय अहमदाबाद के शेला इलाके का रहने वाला है. 13 साल पहले उसकी सगाई रिंकी से हुई थी. इसके बाद कुछ पारिवारिक विवादों के चलते सगाई टूट गईं. बाद में साल 2016 में जय ने किसी और लड़की से शादी कर ली. उधर रिंकी की भी शादी हो गई.
यह भी पढ़ें: इश्क में लुटाए ₹80 लाख... 3 साल के अफेयर में दिलाता रहा डायमंड रिंग, iPhone, हैंडबैग, अब प्रेमिका ने पुराने प्रेमी से कर ली सगाई
बीते साल अचानक रिंकी ने जय को फोन किया और कहा कि अगर उनकी शादी हुई होती तो अच्छा होता. इसके बाद उसने बातचीत शुरू करने की कोशिश की, लेकिन जय ने इनकार कर दिया. इसके बावजूद रिंकी लगातार उसे कॉल करती रही. कुछ समय बाद उसने जय को बताया कि उसके पति को उनके फोन कॉल्स के बारे में पता चल गया है. इसके बाद जय ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और फोन उठाना बंद कर दिया.
नंबर ब्लॉक करने से नाराज रिंकी ने 25 फरवरी की सुबह जय पर हमला कर दिया. पहले उसने कार से टक्कर मारी और फिर चाकू निकालकर तीन बार वार किया. जय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







