
13 साल के बच्चे ने अपनी ही मां को दी दर्दनाक मौत, कैमरे में कैद हुआ डरावना मंजर
AajTak
फ्लोरिडा में एक 13 साल के बच्चे ने अपनी मां की जान ले ली. नमियामी-डेड डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय द्वारा जारी की गई एक भयानक ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज में डेरेक रोजा को 12 अक्टूबर की रात को अपने बिस्तर पर अपनी 39 वर्षीय मां इरीना गार्सिया पर चाकू मारते हुए देखा गया.
एक लड़के ने अपनी मां के साथ वो किया है, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता. उसने अपनी मां पर चाकू से वार किए. फ्लोरिडा में एक 13 साल के बच्चे ने बिस्तर पर सो रही अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. सामने आए हत्या के सीसीटीवी फुटेज को देखकर रूह कांप जा रही है.
नमियामी-डेड डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी की गई एक भयानक ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज में डेरेक रोजा को 12 अक्टूबर की रात को अपने बिस्तर पर अपनी 39 वर्षीय मां इरीना गार्सिया पर चाकू मारते हुए देखा गया. इसमें रात 11 बजे का समय भी दिख रहा है. हत्या के बाद रोजा ने खुद पुलिस को फोन किया और हत्या की बात बताई.
इतना ही नहीं बल्कि उसने मां की हत्या के बाद अपने दोस्त को अपनी खून से सने हाथों वाली सेल्फी भी भेजी. हालांकि, रोजा ने ये सब क्यों किया ये बिल्कुल भी साफ नहीं हो सका है.
हत्या के वक्त रोजा की सिर्फ 14 दिन की बहन मां के पास ही अपने पालने में सोई हुई थी. उसने हत्या के बाद पुलिस को फोन करके बताया कि उसने मां की जान ले ली है और मां की हत्या के बाद अब वह आत्महत्या करने जा रहा है. हालांकि, उसने कहा कि वह खुद को मारना नहीं चाहता था. पिछले हफ्ते, यह तय करने के लिए सुनवाई हुई थी कि क्या उसे एडल्ट जेल में रखा जाए? फिलहाल उसे जुविनाइल फैसिलिटी में रखा जा रहा है .
रोजा के पड़ोसी उसकी गिरफ्तारी से हैरान है. उन्होंने उसे और उसके परिवार को खुशहाल बताया. उन्होंने कहा कि वह कभी भी हिंसक नहीं लगा. मामले में आगे की सुनवाई और फैसला सुनाया जाना अभी बाकी है.
बता दें कि ऐसा एक मामला पहले भी आया था जहां 23 साल की सिडनी पॉवेल को अपनी मां की हत्या का दोषी पाया गया है. उसकी मां ब्रेंडा पॉवेल 50 साल की थीं. वो एक हेल्थ केयर वर्कर के तौर पर काम करती थीं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









