
13 साल की उम्र से Priyanka Chopra चोपड़ा के पति Nick Jonas को है ये बीमारी, हर पल रखना पड़ता है खुद का ख्याल
AajTak
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि पॉपस्टार और सिंगर निक जोनस को 13 साल की उम्र में ही डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी ने जकड़ लिया है. पूरी तरह परहेज करने के बावजूद आज भी निक इस बीमारी से पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं.
इन दिनों डायबिटीज काफी आम बीमारी हो गई है. हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी टाईप ए डायबिटीज की गिरफ्त में हैं. 17 साल से जूझ रहे इस बीमारी से निक अब तक निकल नहीं पाए हैं क्योंकि इस बीमारी का अभी तक कोई ठोस इलाज नहीं निकल पाया है.
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी निक की डायबिटीज के बारे में एक बार मीडिया को बताया कि कैसे वह रातों में उठ उठकर निक की मेडिकल कंडीशन को चेक किया करती थीं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












