
125 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान अब संसद कूच करेंगे, क्या है उनका पूरा प्लान, जानें
AajTak
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को चार महीने से ज्यादा बीत चुके हैं. सीमाओं पर बैठे किसान अब संसद के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि मई के पहले पखवाड़े में संसद की तरफ किसान कूच करेंगे.
खेती से जुड़े तीन कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को बुधवार को 125 दिन पूरे हो गए. इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें आगे के प्लान के बारे में बताया. प्लान के मुताबिक, किसान संसद की तरफ भी कूच करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, संसद में किसान कब प्रदर्शन करेंगे, इसकी तारीख अभी आई नहीं है, लेकिन किसानों का कहना है कि मई के पहले पखवाड़े में संसद की तरफ कूच किया जाएगा. मतलब साफ है किसान अब सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, संसद कूच के दौरान उनके साथ महिलाएं, बेरोजगार युवा समेत समाज का हर तबका शामिल होगा. ये कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा. जिस दिन संसद पर प्रदर्शन किया जाएगा, उस दिन किसान अपने गांव-शहरों से दिल्ली के बॉर्डर तक पहुंचेंगे. इसके बाद दिल्ली की कई सीमाओं तक पैदल मार्च किया जाएगा. ये सब मई के पहले पखवाड़े यानी 15 मई से पहले होगा. हालांकि, इसकी तारीख नहीं बताई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











