
120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ Poco X3 GT लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
AajTak
Poco X3 GT को बुधवार को मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च किया गया. ये पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए स्टैंडर्ड Poco X3 का अपग्रेडेड वर्जन है. इसे अपनी कीमत के हिसाब से काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन्स के साथ उतारा गया है.
Poco X3 GT को बुधवार को मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च किया गया. ये पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए स्टैंडर्ड Poco X3 का अपग्रेडेड वर्जन है. इसे अपनी कीमत के हिसाब से काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन्स के साथ उतारा गया है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही यहां 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है. Poco X3 GT के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,299 (लगभग 22,800 रुपये) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,599 (लगभग 28,000 रुपये) रखी गई है. इसे क्लाउड वाइट, स्टारगेज़ ब्लैक और वेव ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है. वियतनाम में इसे सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट में उतारा गया है और इसकी कीमत VND 7,990,000 (लगभग 25,800 रुपये) रखी गई है. फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि ये चीन में मई में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांडेड वेरिएंट है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









