
12 साल के बाद PAK विदेश मंत्री का बांग्लादेश दौरा... दोनों मुल्कों में क्या पक रही खिचड़ी?
AajTak
पाकिस्तान और बांग्लादेश हसीना सरकार के पतन के बाद अपने संबंधों में सुधार का प्रयास कर रहे हैं. नई-नई मित्रता के बाद, कराची से पहला सीधा मालवाहक जहाज नवंबर के मध्य में बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचा, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि यह द्विपक्षीय व्यापार में एक बड़ा कदम है. बांग्लादेश ने पहले ही पाकिस्तान से जल्द ही सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है.
पाकिस्तान के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने घोषणा की है कि वह अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करेंगे, जो 2012 के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का पहला दौरा होगा. यह घोषणा पिछले महीने काहिरा में डी-8 शिखर सम्मेलन के इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की मुलाकात के कुछ सप्ताह बाद आई है. पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार 2012 में ढाका की यात्रा करने वाली आखिरी विदेश मंत्री थीं.
इस्लामाबाद में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, इशाक डार ने कहा कि 3-5 फरवरी तक मलेशिया दौरे से लौटने के बाद उनके 5 फरवरी या उसके बाद बांग्लादेश जाने की संभावना है. यह देखते हुए कि पाकिस्तान और बांग्लादेश हसीना सरकार के पतन के बाद अपने संबंधों में सुधार का प्रयास कर रहे हैं, इशाक डार ने कहा: 'बांग्लादेश एक खोए हुए भाई की तरह है. हमारा लक्ष्य आर्थिक और व्यापार सहयोग को मजबूत करना है.'
यह भी पढ़ें: RAW के खौफ में जी रहा है पाकिस्तान, भारतीय खुफिया एजेंसी पर लगाया ये इल्जाम!
मुहम्मद यूनुस ने भी स्वीकारा पाकिस्तान दौरे का निमंत्रण
इशाक डार ने काहिरा में एक बैठक के दौरान यूनुस और अपने बांग्लादेशी समकक्ष से अपने निमंत्रण का भी जिक्र किया. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, विदेश मंत्री ने पुष्टि की कि यूनुस ने पारस्परिक रूप से सहमत तारीखों पर इस्लामाबाद की यात्रा करने के पाकिस्तान के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया है. पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद मुहम्मद यूनुस ने मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था.
नई-नई मित्रता के बाद, कराची से पहला सीधा मालवाहक जहाज नवंबर के मध्य में बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचा, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि यह द्विपक्षीय व्यापार में एक बड़ा कदम है. दूसरा मालवाहक जहाज दिसंबर के अंत में पाकिस्तान से बांग्लादेश पहुंचा. बांग्लादेश ने पहले ही पाकिस्तान से जल्द ही सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है. काहिरा में अपनी बैठक के दौरान, शहबाज शरीफ ने ढाका और इस्लामाबाद के बीच रणनीतिक संबंधों का आह्वान किया था और कहा था, 'हम अपने भाई-देश बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की आशा कर रहे हैं.'

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.








