
12 साल की बच्ची ने स्कूल में ब्रेड बेचकर खरीद लिया iPhone 14
AajTak
दुबई में 12 साल की एक बच्ची ने अपने कमाए पैसे से आईफोन 14 खरीद लिया है. बच्ची ने ब्रेड बनाकर स्कूल में बेचा और कुछ ही हफ्तों में हजारों कमा लिए. इस काम के लिए उसका मजाक भी उड़ाया गया लेकिन उसने अपने लक्ष्य से फोकस नहीं हटाया और उसे पाकर ही दम लिया.
संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में एक भारतीय शख्स की 12 वर्षीय बेटी ने अपने कमाए पैसे से आईफोन 14 खरीदकर सबको चौंका दिया है. सातवीं क्लास में पढ़ने वाली बियांका जेमी वारियावा ने अपने बनाए ब्रेड को स्कूल में बेचकर छह हफ्तों में 3 हजार दिरहम (67 हजार 362 रुपये) कमा लिए. उनके ब्रेड को स्कूल के बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी पसंद किया.
दरअसल, बियांका को आईफोन बहुत पसंद है और वो चाहती थीं कि उनके पास भी ये फोन हो. लेकिन उनके माता-पिता के पास उतने अधिक पैसे नहीं थे जिससे वो अपनी बेटी को आईफोन खरीद कर दे सकें. फरवरी में एक दिन बियांका की मां जेमिनी वारियावा ने उन्हें लंच में ब्रेड पैक करके दिया जो उन्होंने अपने हाथों से बनाया था. ब्रेड बियांका के दोस्तों को खूब पसंद आया.
बियांका ने खलीज टाइम्स को बताया, 'मेरे दोस्तों को ब्रेड का स्वाद और उसका फूलना बहुत पसंद आया. उन्हें ब्रेड इतना स्वादिष्ट लगा कि उन्होंने मुझसे अगले दिन फिर ऐसा ही कुछ लाने को कहा.' इसके बाद बियांका के दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न वो खुद से ब्रेड बनाकर स्कूल में बेचे.
बचपन से ही बेकिंग का शौक
बियांका के माता-पिता दोनों बेकर हैं और दोनों ने ही दुबई के पांच सितारा होटलों में काम किया है. बियांका उन्हें ब्रेड बनाते देखकर बड़ी हुई हैं और वो भी अकसर बेकिंग में अपने माता-पिता की मदद करती है.
जब उनके माता-पिता को अपनी बेटी के आइडिया के बारे में पता चला तो वो बेहद खुश हुए. उनके पिता जेमीभाई वारियावा ने उन्हें 100 दिरहम (2 हजार 245 रुपये) दिए और कहा कि वो इन पैसों के साथ अपनी शुरुआत करें. वहीं, बियांका की मां ने उन्हें अलग-अलग तरह का ब्रेड बनाना सिखाया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









