
12 साल की उम्र में पहली परफॉर्मेंस, पद्म विभूषण और तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता... पढ़ें- तबला उस्ताद जाकिर हुसैन की कहानी
AajTak
जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को हुआ था. साल 1988 में जाकिर हुसैन को पद्म श्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था. जाकिर हुसैन ने तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता.
मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां दिल से जुड़ी बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा था. उनकी मौत से भारतीय और वैश्विक संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. ज़ाकिर हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय संगीत से की थी, लेकिन उन्होंने जल्द ही पश्चिमी संगीत के साथ भी तालमेल बिठाना शुरू कर दिया. उनकी अद्वितीय शैली ने उन्हें विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई.
कौन थे जाकिर हुसैन? 9 मार्च 1951 को मुंबई के माहिम में तबला वादक अल्ला रक्खा और बावी बेगम के घर जन्मे जाकिर हुसैन को बहुत कम उम्र में ही तबला बजाने का शौक हो गया था. जाकिर हुसैन ने अपने पिता से मृदंग (एक शास्त्रीय वाद्य) बजाना तब सीखा, जब वह सिर्फ़ 3 साल के थे और 12 साल की उम्र में ही संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने लगे थे. जाकिर हुसैन ने मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई की थी. जबकि ग्रेजुएशन मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की. जाकिर हुसैन महज 12 साल के थे, जब उन्होंने पहली बार ऑडियन्स के सामने परफॉर्म किया था. वो भी अमेरिका में. उन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की और हर साल औसतन 150 संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए.1970 में वह सितार वादक रविशंकर के साथ अमेरिका गए. दौरे के बाद रविशंकर ने उन्हें वाशिंगटन विश्वविद्यालय में नृवंशविज्ञान विभाग में शिक्षण कार्य करने की सलाह दी थी. जाकिर हुसैन को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए व्हाइट हाउस में इन्वाइट किया था. इतना ही नहीं, तबला वादक होने के साथ-साथ जाकिर ने कई फिल्में भी की थीं. जाकिर पेशे से एक्टर भी थे. उन्होंने 12 फिल्में की थीं.
जाकिर हुसैन की पहली कमाई थी 5 रुपये
उस्ताद जाकिर हुसैन को तबला बजाने का इतना शौक था कि उनके हाथ अगर कोई बर्तन भी लगता तो उसी में से वो धुन निकालने लगते थे. जाकिर जब 12 साल के थे तो वो अपने पिता के साथ एक कॉन्सर्ट में गए थे. वहां वो पंडित रविशंकर, उस्ताद अली अकबर खान, बिस्मिल्लाह खान, पंडित शांता प्रसाद और पंडित किशन महाराज से मिले. जब जाकिर अपने पिता के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तो उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया था. परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद जाकिर को 5 रुपए मिले थे. एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में बहुत पैसे कमाए, लेकिन वो 5 रुपए मेरे लिए सबसे ज्यादा कीमती थे.
पश्चिमी संगीतकारों के साथ भी किया काम
जाकिर हुसैन ने कई पश्चिमी संगीतकारों के साथ संगत की. प्रसिद्ध पॉप बैंड द बीटल्स के साथ उनकी साझेदारी उल्लेखनीय है. उन्होंने 1971 में एक अमेरिकी साइकेडेलिक बैंड शांति के साथ भी रिकॉर्डिंग की. 1975 में उन्होंने जॉन मैकलॉघलिन, एल शंकर, टीएच 'विक्कू' विनायकम और आर. राघवन के साथ बैंड शक्ति में काम किया. 1970 के अंत में इस बैंड को भंग कर दिया गया था, लेकिन कुछ साल बाद नए सदस्यों को जोड़कर एक नए नाम, रिमेम्बर शक्ति के साथ फिर बैंड शुरू किया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



