
12 दिन की बेटी को दफना कर लौटा शख्स, बेबी केयर सेंटर के बाहर फूट-फूटकर रोया
AajTak
विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर के अंदर फॉरेंसिक की टीम जांच कर रही थी. तभी एक शख्स आया और फूट-फूटकर रोने लगा. इसके साथ ही वह बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लगा रहा था. वह अपने 12 दिन की बच्ची को दफना कर आया था. उसकी बच्ची की मौत बेबी केयर सेंटर में जलकर हो गई थी.
दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संचालक व अन्य लोगों पर कार्रवाई हो रही है. वहीं पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है. फिर भी जिन मासूमों की जान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण चली गई, उनके माता-पिता का दुख लाख कोशिशों के बाद खत्म नहीं हो रहा. ऐसा एक शख्स सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच गया और रो-रोकर अपनी बेटी से मिलवाने की गुहार लगाने लगा.
मिली जानकारी के अनुसार विवेक विहार बेबे केयर सेंटर के बाहर अनजान नाम का एक शख्स रविवार को जोर-जोर से अपनी बेटी को याद कर रोने लगता है. वह अपनी बच्ची को दफनाकर लौटा था. उसने बताया कि उसकी बेटी सिर्फ बारह दिन की थी. उस मासूम ने तो दुनिया को अभी ठीक पहचाना भी नहीं था और यहां से रुख्सत हो गई. उसने बताया कि वह अपनी बेटी से मिल भी नहीं पाया था. परसों देर रात उसे खबर मिली कि अस्पताल में आग लग गई है. उसकी बेटी की मौत हो गई.
12 दिन की बच्ची की हुई मौत अनजान ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में कुछ गंदा पानी चला गया था. इस कारण से उसका इलाज कराने के लिए यहां भर्ती कराया गया था. वह सिर्फ 12 दिन की थी. वह शख्स जोर-जोर से रोते हुए अपनी बेटी से मिलवाने की गुहार लगा रहा था. वह रोते हुए कह रहा था कि कोई मुझे एक बार अपनी बच्ची से मिलवा दो. इसके साथ ही वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी से भी इंसाफ की गुहार लगाता रहा.
7 नवजात की हुई मौत दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में 7 बच्चों की मौत हो गई है. FIR में खुलासा हुआ है कि मौके पर 5 ऑक्सीजन सिलेंडर फटे हुए बरामद हुए. 27 ऑक्सीजन सिलेंडर बिल्डिंग पर अंदर और बाहर पड़े मिले थे. बेबी केयर के मालिक नवीन खींची और उसके साथियों ने अस्पताल की सुरक्षा का उचित प्रबंध ना करके नवजात शिशुओं की जान को खतरे में डालकर अपराध किया. सिलेंडर ब्लास्ट से आस पास के मकान के शीशे टूटे. बिल्डिंग में आग लगने से कुछ पदार्थ बिल्डिंग के पास बने ITI कॉलेज में गिरा. इस कारण वहां भी आग लग गई. स्कूटी और एक वैन भी आग की चपेट में आया.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




