
12 की उम्र में पहला आंदोलन, मंत्री बनने के बाद पिता से मुलाकात...ऑस्ट्रेलिया के नए PM एंथनी अल्बनीज की दिलचस्प कहानी
AajTak
Australian PM Anthony Albanese: ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की जिंदगी की कहानी एकदम फिल्मी है. खास बात यह है कि उनहें 14 साल की उम्र तक तो यह भी नहीं पता था कि जिस पिता को वो मृत समझ रहे हैं वे जिंदा हैं.
ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री का नाम सामने आ चुका है. स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) को चुनाव हराने वाले लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) अब ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे. सिंगल पैरेंट चाइल्ड और अपनी मां के इकलौते बेटे एंथनी के जीवन की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है.
एंथनी को बचपन से यह बताया गया कि उनके पिता की कार हादसे में मौत हो चुकी है. और 14 साल की उम्र तक वे इस बात को ही सच मानते रहे. एंथनी का जीवन आर्थिक तंगी में गुजरा. महज 12 साल की उम्र में वे पहले राजनीतिक आंदोलन से जुड़ गए. आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के बारे में...
मां ने कहा झूठ- हादसे में पिता की मौत
दो मार्च 1963 को एंथनी अल्बनीज का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के निकट कैंपरडाउन में रूढ़ीवादी कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ. पैदा होने के बाद उन्होंने सिर्फ मां को अपने पास पाया. पिता के बारे में पूछने पर उन्हें आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई मूल की मां ने बताया कि उनके इटली मूल के पिता कार्लो अल्बनीज (Carlo Albanese) की शादी के कुछ समय बाद ही एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी.
मां को मिलती थी विकलांगता पेंशन
उनकी परवरिश आर्थिक तंगी के माहौल में हुई. उनकी मां को विकलांगता के चलते पेंशन मिलती थी. इससे ही एंथनी का पालन-पोषण हुआ. एंथनी जब 14 साल के थे तो उनकी मां को पेंशन के लिए अमान्य घोषित कर दिया गया. बदहाल आर्थिक हालत के बीच उन्होंने एंथनी को बताया कि उनके पिता की मौत नहीं हुई, बल्कि वे जिंदा है. उनकी मां की पिता के साथ कभी शादी ही नहीं हुई. एंथनी पर नाजायज होने का ठप्पा न लगे इसलिए उनसे ये बात छुपाई गई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









