
12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट... युवाओं को संन्यासी-ब्रह्मचारी बनाएगा पतंजलि
AajTak
बाबा रामदेव ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट युवाओं को संन्यासी बनने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने सोशल मीडिया में बकायदा इसके लिए एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में कहा गया है कि ऐसे युवा जो सनातन धर्म और राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहते हैं वह पतंजलि योगपीठ आकर संन्यास ले सकते हैं.
योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश के युवाओं को संन्यासी बनने का आमंत्रण दिया है. उन्होंने इसके लिए बकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जानकारी शेयर करने के साथ-साथ अखबारों में विज्ञापन भी जारी किया है.
बाबा रामदेव ने इसमें बताया है कि संन्यासी बनने की चाहत रखने वाले युवक और युवतियों को किन शर्तों को पूरा करना होगा. इसके लिए संन्यास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो 22 मार्च से शुरू होकर रामनवमी यानी 30 मार्च तक चलेगा. इसके लिए 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट युवाओं अप्लाई कर सकेंगे.
बाबा रामदेव ने जारी किए गए पोस्टर में कहा है,'किसी भी जाति और समुदाय में पैदा हुआ साधारण और आम मनुष्य बड़ी-बड़ी क्रान्तियां कर सकता है. बस वह पराक्रमी और प्रचंड पुरुषार्थी हो.'
...ताकि पैदा हगो महान ऋषियों जैसा व्यक्तित्व
बाबा रामदेव ने युवाओं से रामनवमी पर पतंजलि आने और उनसे दीक्षा लेकर संन्यासी जीवन व्यतीत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यूथ पतंजलि विश्वविद्यालय में आकर शिक्षा-दीक्षा हासिल करे और अपने अंदर महान ऋषियों के जैसा व्यक्तित्व पैदा करें.
सनातन के लिए समर्पित होंगे संन्यासी युवा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












