
'12वीं की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी' आरोपी जेल में फिर कौन भेज रहा था लेटर? पुलिस का बड़ा खुलासा
AajTak
क्लासमेट छात्र ने छात्रा से बात करना बंद कर दिया था. वो दूसरी लड़कियों से बात करे यह छात्रा को पसंद नहीं था. फिर उसने प्लान बनाया. धमकी भरे लेटर भेजने के केस में छात्र को गिरफ्तार करा दिया. लेकिन सच्चाई का पता चला. छात्रा ने खुद ही 50 धमकी भरे लेटर खुद के लिए लिखे थे.
दोस्ती नहीं करने पर 12वीं की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी के मामले में जोधपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा ने खुद ही अपने क्लासमेट छात्र को फंसाने के लिए पूरा प्लान रचा था. उसको छात्र का दूसरी छात्राओं से बात करना पसंद नहीं. शक था कि छात्र उसकी बुराईयां अन्य छात्र-छात्राओं से करता है. छात्रा ने प्लान बनाया और बीते 50 के करीब धमकी भरे लेटर मिलने की शिकायत पुलिस में की. केस में छात्र को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था. उसके रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया था. एक को कस्टडी में भेज गया है और दूसरे को रिमांड में. फिर सामने आया कि छात्रा ने खुद को ही धमकी भरे लेटर लिखे और नाम क्लासमेट का लगा दिया था. अब सच्चाई का खुलासा होने के बाद पुलिस दोनों लड़कों की रिहाई के लिए कोर्ट में पेश करेगी. इस केस में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दोनों पर कार्रवाई की थी.
सेंट्रल एकेडमी में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा की शिकायत पर पांच सितंबर को उनके क्लासमेट छात्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. छात्रा ने कहा था ''साथी क्लासमेट ने उसे धमकी भरा लेटर दिया. जिसमें दोस्ती नहीं करने पर तेजाब से जला देने की धमकी दी गई.''
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की. लेकिन छात्रा आय दिन धमकी भरा नया लेटर पुलिस के सामने पेश कर देती. छात्रा के परिवार वाले इन लेटर की वजह से घबराने लगे. उन्हें लगा कि कहीं उनकी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं हो जाए.
इसलिए पुलिस पर छात्र और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार करने का दवाब बनाया. बीते हफ्ते दोनों को पुलिस उठा लाई और कोर्ट में पेश किया. एक को रिमांड पर लिया गया और एक को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.
पांच सितंबर से लेकर अभी तक छात्रा करीब 50 धमकी भरे लेटर पुलिस को दे चुकी थी. पुलिस जो भी कार्रवाई कर रही थी. वह अगले दिन छात्रा को मिले लेटर में लिखी होती थी. यह भी लिखा होता था कि पुलिस वाले कुछ नहीं कर रहे हैं. पुलिस के लिए भी अपशब्द लिखे मिलते. पुलिस को इस बात का अचरज होता कि मामले में कार्रवाई हो रही है वो लेटर लिखने वाले को कैसे पता चलता है. जिन पर आरोप हैं वो तो पुलिस कस्टडी में है.
इस मामले में जिस लड़के पर आरोप थे. उसने 14 सितंबर को एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में उसने कहा था वो बेकसूर है. छात्रा खुद ही लेटर लिख रही है और मुझे फंसाने की कोशिश कर रही है. लेटर में लिखी राइटिंग मेरी नहीं है. पुलिस को उसने यह भी बताया कि थी जब वो इंदौर गया था उस दौरान भी छात्रा को लेटर मिल थे. लेकिन वो तो शहर में था ही नहीं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




