
12वीं का छात्र दे रहा था दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तारी के बाद बताई वजह
AajTak
राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को पिछले कुछ समय में बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. लंबे समय की मेहनत के बाद, आखिरकार पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जिसने स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे थे.
दिल्ली के तमाम स्कूलों में बम की धमकी भरे ईमेल भेजने का मामला आखिरकार सुलझ गया है. दिल्ली पुलिस ने एक 12वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कुछ समय से दिल्ली के विभिन्न स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल भेज रहा था. पुलिस के मुताबिक, यह नाबालिग छात्र दिल्ली के एक नहीं बल्कि कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेज चुका है.
गिरफ्तारी के बाद बताई वजह
जांच के दौरान यह सामने आया कि छात्र ने ये मेल सिर्फ इसलिए भेजे थे क्योंकि वह स्कूल में एग्जाम नहीं देना चाहता था. साउथ दिल्ली पुलिस मामले की गहराई से पूछताछ कर रही है और इस छात्र से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने यह काम अपनी मर्जी से किया है या किसी के कहने पर. पुलिस का कहना है कि छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इन स्कूलों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि 8 दिसंबर 2024 को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को रात करीब 11:38 बजे धमकी भरा ईमेल मिला था जिनमें डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल भी शामिल थे. जिसमें दावा किया गया कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं. मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी.
इसके बाद 13 दिसंबर को भी दिल्ली के 16 स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया था. कॉल सुबह 4:30 बजे की गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल विभाग मौके पर तुरंत पहुंचा और अपनी जांच शुरू की लेकिन स्कूल में कुछ नहीं निकला. जिन 16 स्कूलों को धमकी मिली है जिनमें भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवास पुरी, DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एन्क्लेव और कटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी शामिल थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











